आनंद मोहन जैसे दोषियों के रिहा होने के क्या हैं कानून? संगीन अपराध में सजा पाए लोगों की रिहाई पर लीगल एक्सपर्ट्स की राय

Updated on 01-05-2023 06:49 PM
संगीन अपराध की सजा पाया कोई शख्स क्या असमय जेल से निकल सकता है? उम्रकैद काट रहे अपराधियों को कब और किन हालात में जेल से छोड़ा जाए क्या इसके लिए तय गाइडलाइंस हैं? ये सवाल तब उठे जब पिछले दिनों गोपालगंज के तत्कालीन डीएम की हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन को सहरसा जेल से रिहा कर दिया गया। हाल ही में बिलकिस बानो रेप और परिवार के लोगों की हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काटने वाले 11 दोषियों को गुजरात सरकार ने 14 साल सजा काटने के बाद रिहा कर दिया था। दोनों मामले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जा चुकी है।

ऐसे मामलों पर एक नजर

  • तंदूर कांड में उम्रकैद की सजा पाए सुशील शर्मा को 23 साल जेल में रहने के बाद हाल ही में रिहा किया गया था। सुशील शर्मा को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
  • जेसिका लाल हत्याकांड में दोषी करार दिए गए मनु शर्मा को 14 साल साल से ज्यादा वक्त जेल में बिताने के बाद रिहा किया गया। जेल में रहने के दौरान उसका कंडक्ट अच्छा था इसी आधार पर रिहाई का फैसला हुआ।
  • सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल राजीव गांधी के हत्यारे ए. जी. पेरारिवालन को रिहाई का आदेश दिया था। पेरारिवालन उम्रकैद की सजा काट रहा था और 32 साल जेल में बिता चुका था। इस आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने सजा में छूट दी।
  • क्या है कानूनी प्रावधान

    कानूनी प्रावधानों के मुताबिक, उम्रकैद का मतलब उम्र भर जेल से है। मगर, सरकार के पास मुजरिम के आचरण के आधार पर सजा माफ करने का अधिकार है। मगर, मुजरिम को हर हाल में कम-से-कम 14 साल जेल में सजा काटनी होगी। एडवोकेट नवीन शर्मा बताते हैं कि IPC की धारा-45 के मुताबिक उम्रकैद का मतलब उम्र भर जेल काटने से है। हालांकि, 1955 से पहले हत्या जैसे मामलों में जब आरोपी को दोषी करार दिया जाता था तो उसे फांसी की सजा दी जाती थी या फिर उसे कालापानी की सजा होती थी। मगर, बाद में कालापानी की सजा को खत्म करते हुए उम्रकैद की सजा का प्रावधान किया गया।
  • क्या कहा था सुप्रीम कोर्ट ने

    एडवोकेट रमेश गुप्ता बताते हैं कि पहली बार 1961 में सुप्रीम कोर्ट में यह सवाल उठाया गया कि आखिर उम्रकैद का मतलब क्या है। सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने कहा था कि सजा में छूट का लाभ तभी होगा जब सरकार उम्रकैद की सजा को किसी अवधि में बदल दे। इसके बाद मुजरिम को CrPC की धारा-432 का लाभ मिल सकता है। इस धारा के तहत सरकार तब चाहे सजा में छूट दे सकती है। इसमें प्रावधान है कि सरकार सजा में छूट दे सकती है और 433 के तहत सजा में बदलाव कर सकती है। इस प्रावधान के तहत सरकार की ओर से कुछ मनमानी हुई और 1978 में CrPC की धारा में बदलाव करते हुए धारा-433 ए जोड़ा गया। इसके तहत कहा गया कि सरकार उम्रकैद की सजा को 14 साल से कम नहीं कर सकती। यानी 14 साल सजा काटने के बाद ही सजा में छूट दी जा सकती है। 1978 में मेरू राम से संबंधित वाद में सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने कहा कि CrPC में बदलाव कानून संगत है। शीर्ष अदालत ने कहा कि उम्रकैद का मतलब उम्रकैद ही होता है लेकिन सरकार अगर चाहे तो 14 साल या उससे ज्यादा सजा काट चुके मुजरिम की बाकी की सजा में छूट देकर उसे रिहा कर सकती है।
  • मनाही पर रिहाई नहीं

    भारत सरकार के वकील अजय दिग्पाल ने बताया कि कई बार अदालत जब उम्रकैद का फैसला सुनाती है तो फैसले में लिखती है कि 20 साल 25 साल या फिर ताउम्र सजा में छूट नहीं मिलेगी। वैसे मामले में सरकार CrPC के प्रावधान का इस्तेमाल कर सजा में छूट नहीं दे सकती। जेल मैन्यूअल के मुताबिक, उम्रकैद की सजा पाया मुजरिम जब 14 साल कैद काट लेता है तो जेल प्रशासन उसके कंडक्ट के आधार पर उसके केस को सजा रिव्यू बोर्ड के पास भेजती है। बोर्ड मुख्य अभियोजन एजेंसी की रिपोर्ट मांगता है और आचरण आदि पर गौर करने के बाद फैसला लेता है। मुजरिम भी अपना आवेदन कई बार सजा रिव्यू कमिटी के सामने भेजता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.