ये कैसा गड़बड़झाला, स्कॉच की बोतल में कोकीन, आखिर माजरा क्या है?

Updated on 22-06-2023 08:47 PM
नई दिल्ली: नियमों को धता बताने के लिए लोग क्या नहीं करते हैं। अब इस मामले को ही देख लीजिए। केंद्रीय वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के तहत काम करने वाले कस्टम डिपार्टमेंट या सीमा शुल्क विभाग (Custom Department) तस्करी को रोकने के लिए ढेरों इंतजाम करता है। तब भी, उसे धता बताने के लिए तस्कर कोई ना कोई तरीका निकाल ही लेते हैं। अब इस केन्याई महिला को ही देखिए। इसने मशहूर स्कॉच व्हिस्की की बोतल में चार किलो से भी ज्यादा कोकीन भर लिया और हवाई जहाज में बैठ कर भारत आ गई। लेकिन कस्टम डिपार्टमेंट की नजर से नहीं बच पाई।

दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई

कस्टम विभाग के अधिकारियों से मिली सूचना के अनुसार एक केन्याई महिला ने ब्लैक लेबल (Black Label) ब्रांड की व्हिस्की की तीन बोतलों में ऐसा किया था। पाया गया कि महिला ने बोतलों में से शराब निकाल कर कोकीन भर लिया था। तीन बोतल में ही 4.145 किलो कोकीन मिला। इसका बाजार भाव 38.05 करोड़ रुपये आंका गया। उस केन्याई महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।


कहां से आई थी कोकीन

सीमा शुल्क अधिकारियों के मुताबिक, वह महिला इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाईअड्डे पर पहुंची थी। हवाई जहाज से निकल कर उसने इमिग्रेशन करवाया और चलते-चलते ग्रीन चैनल से बाहर जा रही थी। हालांकि, कस्टम अधिकारियों को शक हुआ और ग्रीन चैनल पार करने के बाद उसे पकड़ा गया। जब उसे पकड़ा गया तो वह अराइवल हॉल के एग्जिट गेट की ओर जा रही थी।

सामानों की हुई जांच तो यह निकला

एक सीमा शुल्क अधिकारी ने बताया, उसके सामान की जांच के दौरान हमने व्हिस्की की तीन बोतलों में सफेद रंग का पाउडर पाया, जो कोकीन थी। बरामद नशीले पदार्थ का कुल वजन 4.145 किलोग्राम था। उसकी कीमत 38.05 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारी ने बताया कि केन्याई महिला को नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सबस्टेंस एक्ट के प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।


दुनिया भर में कोकीन के ढेरों कद्रदां

संयुक्त राष्ट्र के ड्रग्स और अपराध कार्यालय (United Nations Office on Drugs and Crime (UNODC) के अनुसार, दुनिया भर में कोकीन के करीब 18 मिलियन कद्रदां हैं। इन्हें हर हाल में कोकीन चाहिए ही। बताया जाता है कि पूरी दुनिया में करीब 70-80% कोकीन की सप्लाई दक्षिण अमेरिका से होती है। वहां से निकल कर समुद्री मार्ग या हवाई मार्ग से इसकी तस्करी की जाती है। यही नहीं, कोकीन "अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के लिए उच्चतम मूल्य वाली आपराधिक वस्तु" बनी हुई है। यूएनओडीसी का मानना है कि कोकीन समुद्री तस्करी प्रथाओं के लिए जिम्मेदार आपराधिक संगठनों को प्रेरित करती है। तभी तो इसकी तस्करी के नए-नए तरीके ढूंढे जाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.