क्या दिमाग लगाया, PWD Rest Houses को किराए पर चढ़ा कर यह राज्य कमा रहा है करोड़ों

Updated on 01-04-2023 06:39 PM
नई दिल्ली:पीडब्ल्यूडी (PWD) यानी लोक निर्माण विभाग को जानते हैं? वही विभाग, जो आपके राज्य में सड़कें बनाता है। इसके रेस्ट हाउस या इंस्पेक्शन बंगलो (Inspection Bungalow) को आपने कभी देखा है? यदि नहीं देखा है तो एक बार देख आइए। इसकी शान-ओ-शौकत और भव्यता को देख कर आप फाइव स्टार रिसोर्ट (Five Star Resort) को भूल जाएंगे। पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस शहरों के भीड़-भाड़ से दूर किसी वीरान जगह बने होते हैं। ये इंस्पेक्शन बंगलो होते हैं तो वीरान जगह पर, लेकिन व्यवस्था ऐसी होती है जैसे रेगिस्तान में नखलिस्तान हो। इन रेस्ट हाउसों में सरकारी अधिकारी तो आराम से ठहर जाते हैं, लेकिन आम लोग ठहरने के लिए तरसते हैं। लेकिन देश में एक राज्य ऐसा भी है, जो कि इस रेस्ट हाउस को आम लोगों के लिए खोल दिया है। यह राज्य है केरल (Kerala)। वहां के रेस्ट हाउस लोगों को इतने पसंद आ रहे हैं कि बीते साल सरकार ने इसे किराए पर देकर करोड़ों रुपये की कमाई कर ली।

रेवेन्यू में हुई 54 फीसदी की बढ़ोतरी

केरल सरकार की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउसों को टूरिस्ट और आम जनता के लिए खोलने की योजना को लोगों ने हाथों-हाथ लिया है। इन रेस्ट हाउसों को राज्य के सबसे बड़े होस्पिटेलिटी नेटवर्क (Kerala Hospitality Network) में बदलने से केरल सरकार को इससे मिलने वाले रेवेन्यू में 54 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है। राज्य के लोक निर्माण और पर्यटन मंत्री पी ए मोहम्मद रियास के हवाले से खबर आई है कि, नवंबर 2021 में सरकार द्वारा इस सुविधा को पीपुल्स रेस्ट हाउस (Peoples Rest House) के रूप में फिर से शुरू करने के बाद महज नौ गेस्ट हाउसों से आमदनी बढ़कर 6.32 करोड़ रुपये हो गई है।

पिछले साल हुई एक लाख से भी ज्यादा बुकिंग

पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर के मुताबिक इन रेस्ट हाउसों की बुकिंग के लिए एक ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम तैयार किया गया है। साथ ही चेक-इन और चेक-आउट समय के समय का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। इससे आम जनता के लिए सरकारी रेस्ट हाउस सुलभ हो गया। इसके बाद एक अप्रैल 2022 से लेकर 31 मार्च 2023 के बीच इसमें कुल 1.08 लाख बुकिंग दर्ज की गईं। यह पिछले साल के मुकाबले बुकिंग में 57 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है।

जनता के पूछ कर हो रहे हैं सुधार

रियास का कहना है कि पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउसों में कुछ जरूरी सुधार भी किए जा रहे हैं। वहां सुविधाओं में क्या बढ़ोतरी की जाए या वहां होस्पिटेलिटी का स्टेंडर्ड क्या हो, इसके लिए आम लोगों से प्रतिक्रिया ली जा रही है। इसी के अनुरूप उसमें सुधार भी किया जा रहा है। उन्होंने अपने विचारों और सुझावों को साझा करके इसे बड़ी सफलता बनाने के लिए रीब्रांडिंग पहल का समर्थन करने के लिए जनता को धन्यवाद भी दिया है।

कहां के रेस्ट हाउस रहे हिट


बीते वित्त वर्ष के दौरान त्रिवेंद्रम के थाइकौड (Thycaud) स्थित रेस्ट हाउस और कोझिकोड (Kozhikode) और मुन्नार (Munnar) के रेस्ट हाउस को टूरिस्टों ने खूब पसंद किया। वहां की बुकिंग सबसे ऊपर रही। पिछले 18 महीनों में मुन्नार और अलप्पुझा (Alappuzha), दोनों प्रमुख पर्यटन स्थलों (Kerala Tourist Place) के रेस्ट हाउसों से रेवेन्यू में तीन गुने की बढ़ोतरी हो गई है। अलप्पुझा , कोट्टयम (Kottayam), त्रिशूर (Thrissur) और थलास्सेरी (Thalassery) में भी रेवेन्यू और बुकिंग, दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.