भारत T20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, 5 भौकाली खिलाड़ियों को किया शामिल

Updated on 01-08-2023 02:05 PM
पोर्ट ऑफ स्पेन: भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान किया है। टेस्ट में बैकफुट पर रहने वाली विंडीज ने दूसरा वनडे जीता था और तीसरा वनडे आज है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगा। इस सीरीज के लिए विंडीज ने अपनी गलती सुधारते हुए 5 बड़े खिलाड़ियों को शामिल किया है। इस तरह से उसकी टीम अब टेस्ट और वनडे के मुकाबले कहीं अधिक मजबूत दिख रही है।

टीम की कप्तानी रोवमैन पॉवेल की कप्तानी में जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन, ओडियन स्मिथ, जेसन होल्डर और ओबेद मैकॉय की वापसी हुई है। ये खिलाड़ी वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। ये खिलाड़ी वनडे सीरीज में विंडीज टीम का हिस्सा नहीं थे। निकोलस पूरन ने हाल ही में मेजर लीग क्रिकेट में एमआई न्यूयॉर्क के लिए धमाकेदार अंदाज में 55 गेंदों में 137 रनों की शतकीय पारी खेली थी।

दूसरी ओर, हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारतीय टीम का पहले ही ऐलान हो चुका है। सीरीज का आगाज 3 अगस्त को होगा, जबकि आखिरी मैच 13 अगस्त को है। वेस्टइंडीज टीम वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाइ नहीं कर सकी थी। उसके बाद से पूरी टीम आलोचकों के निशाने पर है। टेस्ट सीरीज में भारत ने पहले में दमदार जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरा मैच बारिश की वजह से ड्रॉ रहा था। वनडे सीरीज 1-1 से बराबरी पर है।

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए विंडीज टीम
रोवमैन पॉवेल (कप्तान), काइल मेयर्स (उप कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, शिमरन हेटमायर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, ओबेद मैकॉय, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, ओशाने थॉमस

  • 3 अगस्त: पहला टी20 मैच, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद
  • 6 अगस्त: दूसरा टी20 मैच, नेशनल स्टेडियम, गुयाना
  • 8 अगस्त: तीसरा टी20 मैच, नेशनल स्टेडियम गुयाना
  • 12 अगस्त: चौथा टी20 मैच, ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा
  • 13 अगस्त: 5वां टी20 मैच, ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.