वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को चौंकाया, पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे पर हासिल की आसान जीत

Updated on 23-01-2026 12:34 PM
हरारे: वेस्टइंडीज ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के 21वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 55 रन से जीत दर्ज की। इस मुकाबले से पहले ही अफगानिस्तान के साथ साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें सुपर-6 में अपनी जगह बना चुकी थीं। टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए वेस्टइंडीज की टीम 47.5 ओवरों में 234 के स्कोर पर सिमट गई। जैकरी कार्टर ने 104 गेंदों में 8 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 114 रन की पारी खेली। बासन ने 23 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि जेसन रोल्स ने 2 विकेट निकाले।

बेले ने सामने नहीं टिक पाए अफ्रीकी बल्लेबाज

इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 37.4 ओवरों में महज 179 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए जेसन रोल्स ने 40 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 46 रन की साझेदारी की, जबकि लेथाबो फाहलामोहलाका ने 26 रन टीम के खाते में जोड़े। वेस्टइंडीज की तरफ से शाक्वान बेले ने 10 ओवरों में 40 रन देकर 6 विकेट हासिल किए।

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को हराया

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया। ग्रुप-सी से इंग्लैंड और पाकिस्तान के साथ जिम्बाब्वे ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी जिम्बाब्वे की टीम 35.5 ओवरों में महज 128 रन पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज नथानिएल हलाबंगना ने 1 छक्के और 7 चौकों के साथ 59 रन की पारी खेली। अली रजा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने महज 26.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। समीर मिन्हास 75 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 74 रन बनाकर नॉटआउट रहे। पनाशे मजाई और माइकल ब्लिग्नॉट ने 1-1 विकेट निकाला।

जापान ने अगले राउंड में जाने का मौका गंवाया

आयरलैंड ने नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर जापान के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ आयरलैंड ने सुपर-6 में प्रवेश कर लिया है। हार के साथ जापान ने सुपर-6 में पहुंचने का शानदार मौका भी गंवा दिया। जापान ने तीनों मुकाबलों में हार का सामना किया। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी जापानी टीम ने 9 विकेट खोकर 247 रन बनाए। चार्ल्स हिंजे के बल्ले से 57 रनों की सबसे बड़ी पारी निकली। 9वें नंबर पर उतरे गैब्रियल हारा हिंजे ने 44 रन बनाए। ओलिवर रिले और एडम लेकी ने 3-3 सफलताएं हासिल कीं। इसके जवाब में आयरलैंड ने 48 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.