'हम हाथ मिलाने को तैयार हैं', सलमान अली आगा ने पहना खेल भावना का नकाब, भारत से मैच से पहले ऐसा बयान

Updated on 14-02-2026 04:11 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने रविवार को होने वाले टी20 विश्व कप मुकाबले से पहले भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के सवाल पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया। लेकिन उम्मीद जताई कि दोनों टीमों के खिलाड़ी खेल की भावना को बनाए रखेंगे। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिछले साल सितंबर में दुबई में एशिया कप के दौरान घोषणा की थी कि उनकी टीम अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों के सम्मान में पाकिस्तान के साथ हाथ नहीं मिलाएगी।

इस फैसले को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सेना के प्रति एकजुटता के प्रतीक के रूप में भी देखा गया था। सूत्रों के अनुसार, रविवार को भी यही प्रोटोकॉल अपनाए जाने की संभावना है और टॉस के समय या मैच समाप्ति पर दोनों कप्तानों के हाथ मिलाने की उम्मीद नहीं है।
हाथ मिलाने की परंपरा को लेकर पूछे गए सवाल पर आगा ने कहा, इस बारे में हम कल देखेंगे। पाकिस्तान के शुरुआती बहिष्कार के बाद मैच को लेकर बनी संवेदनशील स्थिति के बीच सलमान ने किसी भी विवाद से दूर रहने की कोशिश की और कहा कि वह चाहते हैं कि मुकाबला क्रिकेट की भावना के अनुरूप खेला जाए। आगा ने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि यह खेल उसी भावना के साथ खेला जाए, जिस भावना के साथ इसे शुरुआत से खेला जाता रहा है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
नई दिल्ली: पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2026 आखिरी टूर्नामेंट होने वाला है। स्पेन के खिलाफ राउंड ऑफ 16 की भिड़ंत से पहले रोनाल्डो…
 06 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पांच बार की चैंपियन ब्राजील पर नॉर्वे की 2-1 की ऐतिहासिक जीत के बाद, सोशल मीडिया पर स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड के एक…
 06 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे पर मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। पहला मुकाबला बारिश के चलते नतीजे तक नहीं पहुंच पाया था। फिर…
 06 July 2026
नई दिल्ली: हर पीढ़ी में एक ऐसा खिलाड़ी आता है जिसके लिए फैंस की दीवानगी आसमान छू जाती है। इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के दिग्गज डेविड बेकहम की फीमेल फैन…
 04 July 2026
नई दिल्ली: कोलंबिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने अजेय रिकॉर्ड को राउंड ऑफ 32 में भी बरकरार रखा है। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कैनसस सिटी स्टेडियम…
 04 July 2026
नई दिल्ली: इंडिया ए के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के तीसरे दिन दुर्भाग्यशाली रहे और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना 10वां शतक लगाने से महज 6 रन…
 04 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 यानी कि प्री-क्वार्टर फाइनल के एक बेहद हाई-वोल्टेज मुकाबले में FIFA ने अचानक बड़ा बदलाव किया है। मेजबान मेक्सिको और…
 04 July 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार कीशाम 7 बजे से…
 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
Advt.