आइपीएल क्रिकेट मैचों पर लगा रहे थे ऑनलाइन सट्टा, दस सटोरिये गिरफ्तार

Updated on 08-04-2024 12:38 PM

भोपाल। कोलार पुलिस ने रविवार को आइपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइट सट्टा खेल रहे बिहार, ओडिशा और रीवा के दस लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपित रेडीबुक क्लब नाम की वेबसाइट से सट्टा बुक कर रहे थे। पुलिस ने आरोपितों से रिकार्ड जब्त कर लिया है। उसके अनुसार, रोजाना 20 से 25 लाख रुपये की लेनदेन की बात सामने आ रही है। इस कार्रवाई के दौरान रायपुर (छत्तीसगढ़) के दो आरोपित फरार हो गए।

इन दोनों को गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। उनकी लाइन मुंबई और दुबई से ली जा रही थी। ये लोग राजस्थान, उप्र, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र तक से सट्टे की बुकिंग ले रहे थे।

चूनाभट्टी संभाग की एसीपी अंजली रघुवंशी के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि विरासा हाइट्स के फ्लैट नंबर 303 में आनलाइन सट्टा खिलवाया जा रहा है। इस सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस ने फ्लैट पर छापा मारा, जहां दस लोग मौके पर मिले। वे आनलाइन वेबसाइट के माध्यम से सट्टे की बुकिंग ले रहे थे और खुद भी दांव लगा रहे थे।

किराये पर खाते लेकर कराया जा रहा था लेनदेन
कोलार पुलिस का कहना है कि जब पासबुक को देखा गया तो आनलाइन इन्हीं खातों में हार और जीत की रकम आ रही थी। ये सभी बैंक खाते किराये पर लिए गए थे, जिनको कमीशन देने का भरोसा दिया गया था। करीब एक माह से सट्टे का काम चल रहा था। पुलिस का मानना है कि आइपीएल क्रिकेट मैच की शुरुआत से ही गिरोह सक्रिय हो गया था। आरोपितों के पास से करीब चार लैपटाप, 27 मोबाइल फोन, 15 सिम कार्ड, 19 पासबुक, 26 चेकबुक, 48 एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं। पुलिस को मौके से लेनदेन के पांच रजिस्टार भी मिले हैं। आरोपितों के खातों में पांच लाख से ज्यादा के लेनदेन का पता चला। हालांकि अभी जांच चल रही है।
आरोपितों में ये लोग शामिल
नई गढ़ी रीवा निवासी 22 वर्षीय दिलीप साकेत, ग्राम पाहिलपुर जिला महुगंज निवासी 20 वर्षीय कुलदीप साकेत, ग्राम भदावर जिला रीवा निवासी 24 वर्षीय प्रदीप साकेत, ग्राम लोरी जहसील मनगंवा जिला रीवा निवासी 22 वर्षीय सुदीप साकेत, ग्राम पाहिलपुर रीवा निवासी 22 वर्षीय पंकज साकेत, ग्राम बनीर थाना नानपुर जिला सीतामढ़ी बिहार निवासी 35 वर्षीय विनोद कुमार, ग्राम पदमपुर जिला बरगढ़ ओडिशा निवासी 19 वर्षीय राकेश नाग, ग्राम पाहिलपुर रीवा निवासी 28 वर्षीय अरुण कुमार, ग्राम पाहिलपुर रीवा निवासी 35 वर्षीय बद्रीप्रसाद और 32 वर्षीय सूरज साकेत शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.