जुलाई के पहले दिन राहत की बरसात, एलपीजी का छोटू सिलेंडर भी हुआ सस्ता, जानिए नया रेट

Updated on 01-07-2026 01:50 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होते ही कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है। इसका असर अब भारत में भी दिखने लगा है। जुलाई के पहले दिन आज पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमत में कटौती हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर और 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर की कीमत में कटौती की है। साथ ही देश की सबसे बड़ी प्राइवेट रिटेलर नयारा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमत कम कर दी है। साथ ही एटीएफ की कीमत में भी 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। इसके साथ ही इसकी कीमत 110 रुपये प्रति लीटर रह गई है।

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये तक की कटौती की है। दिल्ली में इसकी कीमत अब 2,930 रुपये रह गई है। आईओसी के मुताबिक 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर की कीमत में 13 रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली में अब इसकी कीमत 808.50 रुपये रह गई है। इससे पहले 1 जून को 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर की कीमत में 11 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इससे दिल्ली में इसकी कीमत 821.50 रुपये हो गई थी।

किसे होगा फायदा?

छोटू सिलेंडर की कीमत कम होने से प्रवासी मजदूरों के साथ-साथ घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी फायदा होगा। छोटू सिलेंडर फ्री ट्रेड एलपीजी कैटगरी में आता है और आसानी से मिल जाता है। इसे खरीदने के लिए आपको केवल अपनी पहचान का प्रूफ देना होता है। इसमें एड्रेस प्रूफ देने की जरूरत नहीं है।

साथ ही कस्टमर को इसे रिफिल कराने के लिए एक ही डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाने की जरूरत नहीं है। आप इस सिलेंडर को कहीं भी रिफिल करना सकते हैं। इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर के साथ-साथ किराना स्टोर्स और ऑथराइज्ड आउटलेट से भी इसे भराया जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार ने साल की दूसरी छमाही की शुरुआत पॉजिटिव नोट के साथ की है। पिछले दो दिन की गिरावट के बाद आज बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में…
 01 July 2026
नई दिल्ली: देश में वस्तु एवं सेवा कर प्रणाली या जीएसटी (GST) को लागू हुए नौ साल बीत चुके हैं। एक जुलाई 2017 से यह पूरे देश में लागू है।…
 01 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…
 01 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होते ही कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है। इसका असर अब भारत में भी दिखने लगा है। जुलाई के पहले दिन…
 29 June 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। इस महीने एमसीएक्स पर सोने की कीमत में करीब 15,000 रुपये की गिरावट आई है…
 29 June 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेशेल्स यात्रा के दौरान देशों के बीच कई अहम समझौते हुए। इसमें एक समझौता यूपीआई को लेकर भी है। यानी इस पूर्वी अफ्रीकी देश…
 29 June 2026
नई दिल्ली: अगर आप कमाई का कोई नया तरीका तलाश रहे हैं तो इसका रास्ता मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने बता दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक…
 29 June 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार में गिरावट के बीच आज एचडीएफसी बैंक के शेयरों में करीब एक फीसदी तेजी आई। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक का बोर्ड शशिधर जगदीशन को…
 29 June 2026
नई दिल्ली: मशहूर अभिनेता शेख सुमन का कॉमेडी शो शेखर टुनाइट (Shekhar Tonite) इस समय चर्चाओं में बना हुआ है। इस शो में शेख सुमन के तीखे व्यंग्य लोगों को…
Advt.