साप्ताहिक जनदर्शन : कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

Updated on 06-11-2025 01:21 PM

बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों की फरियाद सुनी। उन्होंने एक-एक कर प्रत्येक व्यक्ति से मुलाकात कर उनका आवेदन लिया और आवश्यक कार्रवाई के लिए मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल एवं निगम आयुक्त अमित कुमार ने भी लोगों की समस्याएं सुनी। लोगों ने जनदर्शन में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक हित से जुड़े विषयों को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए आवेदन दिया।

जनदर्शन में आज कोटा ब्लॉक के ग्राम खैरा के ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर बताया कि गांव के ही धीरेन्द्र कुमार साहू ने सरकारी रास्ते में घर बनवाना शुरू कर दिया है जिससे किसानों को अपनी फसल घर और खलिहान तक ले जाने में दिक्कत हो रही है। कलेक्टर ने उनका आवेदन एसडीओ कोटा को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनपद पंचायत बिल्हा के ग्राम सारधा के सरपंच ने कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। सरपंच ने बताया कि उनके ग्राम पंचायत में उचित मूल्य की दुकान के लिए भवन की आवश्यकता है। वर्तमान में पंचायत भवन का उपयोग कर राशन वितरण का कार्य किया जा रहा है। 

कलेक्टर अग्रवाल ने इस मामले को सीईओ जनपद पंचायत को सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम दर्रीभाठा निवासी श्री बांके विश्वकर्मा और रोहित चंद्राकर ने कलेक्टर से मुलाकात कर बताया कि गांव के ही श्री निर्दोष चंद्राकर द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान बनाया जा रहा हैं। उन्होंने नलजल योजना के तहत लगे सार्वजनिक नल को भी अपने बाउन्ड्रीवॉल में लगा लिया है। इस मामले की जांच एसडीओ मस्तूरी करेंगे। ग्राम पंचायत पत्थरखान के ग्रामीणों ने अटल चौक से सुलभ शौचालय तक रोड निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत पत्थरखान में अटल चौक से सुलभ शौचालय तक कच्ची सड़क है जिससे आने जाने एवं रात के समय गांववासियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। 

कलेक्टर अग्रवाल ने इस मामले को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत सारधा के आश्रित ग्राम खेकसही के ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर बताया कि उन्हें नल जल योजना के अंतर्गत किसी प्रकार की कोई सुविधाएं नहीं मिल रही है।  योजना के तहत हर घर में पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल पहंुचाना था लेकिन ग्रामीण सुविधाओं से वंचित है। कलेक्टर ने पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता को मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम खेकसही में ही राशन वितरण की व्यवस्था करवाने भी आवेदन दिया। बताया कि सारधा से गा्रच की दूरी लगभग 3 किमी है। कलेक्टर ने आवेदन खाद्य नियंत्रक को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मोपका के हेमंत कुमार राठौर ने इलेक्ट्रिक व्हीकल सब्सिडी के संबंध में आवेदन दिया। कलेक्टर ने इस मामले को आरटीओ को सौंपा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.