MP खेल अकादमी में सज सकते हैं शादी के मंडप:केंद्रीय मंत्री अनुराग बोले- पैसों के लिए दूसरे आयोजन करने में कोई हर्ज नहीं

Updated on 27-12-2022 05:27 PM

मध्यप्रदेश में यूथ खेलों की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री अनुराज ठाकुर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य मध्यप्रदेश के कार्य का 60 से 70% भी काम खेलों के लिए कहां तो भारत खेलों में विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बनेगा।

उन्होंने मध्यप्रदेश की घुड़सवारी अकादमी के भ्रमण के दौरान कहा कि इतने बड़े कैंपस को मेंटेन करने के लिए काफी पैसों की जरूरत होती है। सरकार तो कर रही ही है, लेकिन इसके साथ ही दूसरे तरह से भी पैसे कैंपस से ही जुटाए जा सकते हैं। इसके लिए अकादमी के कैंपस के खाली पड़े स्थानों में दूसरे आयोजन जैसे शादी समारोह आदि किए जा सकते हैं। इससे जुटे पैसों से खिलाड़ियों को और अधिक सुविधाएं जुटाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने में कोई हर्ज नहीं है।

मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को मध्यप्रदेश की वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी, तात्या टोपे स्टेडियम, बॉक्सिंग अकादमी, भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं), एमपी हॉर्स राइडिंग और सूटिंग एकेडमी का किया निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की शूटिंग रेंज पर आकर ऐसा लगता है कि देश ही नहीं विश्व स्तर की बेस्ट शूटिंग रेंज में से एक है। बहुत अच्छी फैसिलिटी यहां पर है। घुड़सवारी अकादमी आप देखो।

मध्यप्रदेश में खेलों को लेकर बहुत अच्छा काम किया है। इसके लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बहुत कुछ किया है। वे तारीफ के काबिल हैं। मध्यप्रदेश खेलों का हव बनता जा रहा है। जब देश का हर राज्य इतनी ही तेजी के साथ खेलों के क्षेत्र में काम करेगा। तो देश में खेल बढ़ेंगे। अगर अन्य राज्य 60 से 70% भी खेलों के लिए काम करना शुरू कर दें तो भारत स्पोर्ट्स सुपर पावर बन सकता है।

राज्यों की भूमिका और अच्छी चाहिए, ताकि केंद्र के साथ-साथ राज्य भी खेलों को बढ़ावा दे सकें। अंतर्राष्ट्रीय खेलों की बड़ी-बड़ी सुविधाओं को मेंटेन करने के लिए अगर आपके लिए आपके पास एरिया खाली पड़ा है, तो पहली बात है प्लग एंड प्ले मॉडल या प्ले एंड प्ले मॉडल से पैसा कमाया जा सकता है। हर कोई खेले और पे करे। एलीट खिलाड़ी जो है उनके लिए मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार काम कर ही रही है।

कई एकड़ के कैंपस को मेंटेन करना कोई आसान काम नहीं है। अधिकारी कोचेस और लोग लगते हैं। कुछ कैंपस का क्षेत्र ऐसा है, आपको लगता है कि कुछ और आयोजन वहां हो सकते हैं। जब खेल नहीं हो रहे, तो उससे आय होगी। जिससे और बच्चों को आप बेहतर सुविधाएं दे सकते हैं, तो खेल के बढ़ावे के लिए यह करने में कोई हर्ज नहीं है।

बंदूक भी थामी

केंद्रीय मंत्री सबसे पहले टीटी नगर स्टेडियम पहुंचे। यहां से वे शूटिंग अकादमी भी पहुंचे। उन्होंने राइफल से निशाना साधा। उन्होंने 50 मीटर एयर राइफल में तीन गोली चलाईं। इसमें से पहला शॉट टारगेट से दूर रहा, लेकिन तीसरे निशाने में उन्होंने 9 अंक हासिल किए। शूटिंग में एक बार फायर करने पर अधिकतम 10 नंबर लिए जा सकते हैं। इसके बाद उन्होंने अभिनव बिंद्रा शूटिंग रेंज की 10 मीटर एयर राइफल में टारगेट लगाए। पहला फायर टारगेट तक पर नहीं लगा, लेकिन दूसरे में आधे अंक हासिकल किए और तीसरे शूट में उन्होंने 9 पॉइंट के टारगेट को हिट किया।

खेलों इंडिया यूथ गेम्स -2022 का लोगो जारी किया

मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगामी 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक होने वाले खेलों इंडिया यूथ गेम्स के 5वें संस्करण का लोगो जारी किया। यह मध्यप्रदेश के 8 शहर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) में होगा। एक गेम (साइक्लिंग) दिल्ली में खेला जाएगा। पहली बार वाटर स्पोर्ट्स अर्थात कयाकिंग कैनोइंग, कैनो स्लैलम और रोइंग खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इस संस्करण का हिस्सा होंगे।

मध्यप्रदेश में होने वाले KIYG -2022 में पहली बार तलवारबाजी को भी शामिल किया गया है। लगातार 13 दिनों तक 27 खेल 9 शहरों के 23 गेम वेन्यू में होंगे। लगभग 6 हजार खिलाड़ी, 303 अंतरराष्ट्रीय और 1089 राष्ट्रीय ऑफिशियल्स इस खेल महाकुंभ का हिस्सा होंगे। खेलों इंडिया के लिए लगभग 2 हजार वॉलंटियर अलग-अलग गेम वेन्यू में तैनात रहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.