रक्षाबंधन पर साफ रहेगा मौसम...तेज बारिश नहीं:एमपी में अगले 4 दिन स्ट्रॉन्ग सिस्टम नहीं

Updated on 06-08-2025 12:12 PM

अबकी बार जून-जुलाई में मानसून जमकर बरसा, लेकिन अगस्त में तेज बारिश का दौर थम गया है। पिछले एक सप्ताह से रिमझिम बारिश हो रही है। अगले 4 दिन तक स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी नहीं है। ऐसे में रक्षाबंधन पर भी मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग की माने तो भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत सभी जिलों में तीखी धूप खिली रहेगी।

मौसम विभाग ने 9 अगस्त तक प्रदेश में कहीं भी तेज बारिश होने का अनुमान नहीं जताया है। इसकी वजह स्ट्रॉन्ग सिस्टम की एक्टिविटी नहीं है। उत्तरी हिस्से में जरूर हल्की बारिश हो सकती है। बारिश थमने से गर्मी का असर बढ़ेगा। ज्यादातर शहरों में पारा 35 डिग्री के पार रहेगा।

अब तक 28.7 इंच बारिश, 44% ज्यादा प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में 28.7 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 44 प्रतिशत पानी ज्यादा गिर चुका है। वहीं, कोटे की 77% है। पूर्वी हिस्से में बादल जमकर बरसे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त के दूसरे सप्ताह में तेज बारिश का दौर शुरू होगा, जो आखिरी तक चलता रहेगा। ऐसे में बारिश का कोटा अगस्त में ही पूरा हो जाएगा। हालांकि, अब तक ग्वालियर समेत 9 जिलों में कोटा पूरा हो चुका है, लेकिन इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों की तस्वीर बेहतर नहीं है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि तेज बारिश का दौर शुरू होने के बाद बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा। इस बार अब तक अच्छी बारिश हो चुकी है। पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में औसत से 48% और पश्चिमी हिस्से यानी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में 39% बारिश अधिक हुई है।

पिछले सप्ताह बने थे बाढ़ के हालात पिछले सप्ताह प्रदेश में बाढ़ के हालात बने थे। खासकर पूर्वी हिस्से यानी- जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में मानसून जमकर मेहरबान रहा। रायसेन में बेतवा ने विकराल रूप लिया। खेत-मंदिर और पुल डूब गए। दो दिन से बारिश थमी रही, लेकिन नर्मदा नदी उफान पर है। वहीं, डैम ओवरफ्लो है। इनके गेट खोले गए। वहीं, उत्तरप्रदेश में यमुना नदी के उफान पर आने से चित्रकूट में कई दुकानों में पानी भर गया था।

गुना में सबसे ज्यादा 45 इंच पानी गिरा इस बार सबसे ज्यादा पानी गुना में गिरा है। यहां 45.8 इंच बारिश हो चुकी है। निवाड़ी में 45.1 इंच, मंडला-टीकमगढ़ में 44 इंच और अशोकनगर में 42 इंच के करीब बारिश हो चुकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.