भोपाल में अचानक बिगड़ा मौसम का मिजाज, तेज आंधी-बारिश में दो दर्जन पेड़ गिरे, टला हादसा

Updated on 28-02-2024 12:02 PM
भोपाल। शहर में मंगलवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। आसमान में घने काले बादल छा गए और ओले के साथ हुई करीब सवा घंटे की वर्षा और तेज आंधी से शहर में करीब दो दर्जन पेड़ धराशायी हो गए। गनीमत रही कि इससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि पीएचक्यू के सामने और रचना नगर समेत अन्य स्थानों पर पेड़ गिरने से रास्ता बाधित हो गया। वहीं एमपी नगर में एक बड़ा पेड़ नीचे खड़ी कार पर जा गिरा, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार एमपी नगर जोन टू में यूनियन बैंक के सामने करीब 35 से 40 वर्ष पुराना एक पेड़ था। दोपहर में इसके नीचे एक कार खड़ी थी। तेज आंधी और बारिश शुरू होते ही यहां खड़ा पेड़ कार की छत पर जा गिरा, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके कांच भी टूट गए। यह कार निहारिका गर्ग की बताई जा रही है। इनके पिता सुरेश गर्ग सुर शंकरा म्यूज़िकल ग्रुप के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ कर्मचारी नेता हैं। इस घटना के बाद उन्होंने प्रशासन से वृक्षों की छंटाई कराने की मांग की है।


एक घंटे तक बंद रहा रास्ता

पीएचक्यू के सामने खटलापुरा मंदिर के पास एक पुराना पेड़ गिर गया। जिससे दोनों ओर का रास्ता बंद हो गया। वहीं रचना नगर अंडरब्रिज के पास एक पेड़ गिरने से एमपी नगर जाने का रास्ता बंद हो गया। हालांकि सूचना मिलते ही मौके पर उद्यान शाखा के कर्मचारी पहुंचे और पेड़ो की छंटाई कर सड़क से हटाया। इस दौरान एक घंटे तक दोनों स्थानों पर सड़क जाम की नौबत रही, राहगीरों को लंबा घूमकर जाना पड़ा।


यहां से पेड़ गिरने की शिकायत

पुलिस आइटीआइ के पास, अरेरा कालोनी, व्यापम चौराहा, गांधी नगर नई बस्ती, नारायण नगर घर में, भाजपा कार्यालय, शारदा नगर, मारुति शोरुम मालवीय नगर, सिंधी कालोनी, खटलापुरा, एमपी नगर जोन टू, हाउसिंग बोर्ड कालोनी बागमुगालिया, सोनागिरी आदि।


200 से अधिक कालोनियों में बिजली गुल

राजधानी में आंधी और वर्षा की वजह से शहर की 200 से अधिक कालोनियों में बिजली गुल हो गई। इंद्रपुरी, अयोध्या बायपास, आनंद नगर, भेल, अवधपुरी, कोलार रोड, परवलिया, बागमुगालिया समेत कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए थे। एमपी नगर, बिट्टन मार्केट, न्यू मार्केट, नबी बाग, बैरसिया रोड, सिटी एरिया में भी बिजली गुल रही। हालांकि, बारिश-आंधी थमने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने लगी।

25 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर मुआवजे के निर्देश

मंगलवार को जिले में हुई तेज वर्षा और ओलों की वजह से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। सरकारी आंकड़े के अनुसार करीब तीन हजार हेक्टेयर में फसलें चौपट हो गई हैं। जिसको देखते हुए प्रभारी कलेक्टर और एडीएम हरेंद्र नारायण ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में टीमों का गठन कर फसलों के सर्वे का काम शुरु कराने के निर्देश दिए हैं। नियमानुसार 25 प्रतिशत से अधिक फसलों को नुकसान होने पर मुआवजा देने का प्रविधान है। हुजूर एसडीएम आशुतोष शर्मा ने बताया कि हुजूर क्षेत्र में कई गांवों में वर्षा और ओले से फसलों को नुकसान हुआ है। जिसको देखते हुए सर्वे कराया जाएगा। बैरसिया तहसील के भैंसोड़ा निवासी इमरत बाई ने बताया कि तेज वर्षा और ओलों की वजह से गेहूं की फसल खराब हो गई है। दरअसल वर्तमान में गेहूं और चना की फसल पककर तैयार हो गई है। ऐसे में पानी गिरने से फसल को नुकसान हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.