मोका तूफान से दिल्ली समेत इन राज्यों का एक बार फिर बदल सकता है मौसम, क्या है IMD का अलर्ट

Updated on 10-05-2023 06:55 PM
नई दिल्ली: दिल्ली समेत कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बादलों की लुकाछिपी और बारिश की वजह से ठंडक का अहसास हो रहा था लेकिन अब तेजी से मौसम बदलने वाला है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान में मंगलवार को तेज धूप ने परेशान किया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन में दिल्ली में पारा 40 के पार जा सकता है। वहीं, 11 मई के बाद तूफान मोका के कारण दिल्ली एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई जा रही है। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र आज एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि चक्रवात के शुरू में उत्तर-पश्चिमोत्तर की ओर 12 मई की सुबह तक और बाद में बांग्लादेश-म्यांमा तटों की ओर बढ़ने की उम्मीद है।

मई में अब तक गर्मी से काफी राहत रही। कई लोगों ने इस तरह की ठंडी मई में पहली बार देखी, लेकिन अब गर्मी झेलने के लिए लोगों को तैयार हो जाना चाहिए। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। आज आसमान साफ रहेगा। दिल्ली में 12 और 13 मई को पारा 40 के पार जा सकता है।

अब 12 मई को एक दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहा है, लेकिन यह सिस्टम कमजोर है। इसकी वजह से 12 और 13 मई को कुछ इलाकों में बादल छाएंगे और बूंदाबांदी हो सकती है। अब दिन के तापमान में तेजी से इजाफा होगा। राजस्थान के अनेक हिस्सों में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है और मंगलवार को बाड़मेर 43 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान जैसलमेर और जालौर में 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फलोदी (जोधपुर) और डूंगरपुर में यह 41.8, टोंक में 41.7, सिरोही और करौली में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र बुधवार को एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि चक्रवात के शुरू में उत्तर-पश्चिमोत्तर की ओर 12 मई की सुबह तक और बाद में बांग्लादेश-म्यांमा तटों की ओर बढ़ने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.