जालोर-बाड़मेर में बारिश से बदला मौसम, राजस्थान में दिखने लगा 'बिपरजॉय' का असर

Updated on 16-06-2023 06:42 PM
बाड़मेर: राजस्थान में चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' का खासा असर (Biparjoy Cyclone News) देखने को मिल रहा है। राजस्‍थान के कई इलाकों में गुरुवार रात से ही बारिश का दौर जारी है। जालोर और बाड़मेर जिले में कुछ जगह हल्की से मध्यम बरसात हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात कुछ जगहों पर 60-70 मिलीमीटर बारिश (Rajasthan Rain Alert) हुई है। आज भी इन दोनों जिलों और इनके आसपास के इलाकों में बारिश का अनुमान है।

जालोर में सुबह से बदला मौसम

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि जालोर में आज सुबह से ही हल्की बारिश का दौर जारी है। आगे भी बरसात का दौर जारी रह सकता है। विभाग ने चक्रवात की तीव्रता को देखते हुए आज भी बाड़मेर और जालोर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसी के साथ जैसलमेर, जोधपुर, पाली और सिरोही के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है।

तेज हवा बढ़ा रही टेंशन

मौसम विभाग के मुताबिक, बीकानेर, राजसमंद, उदयपुर और डूंगरपुर जिले के कुछ हिस्सों मे भी मूसलाधार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राज्‍य में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है। वहीं दक्षिण राजस्थान में आज दोपहर तक 60 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

कहां-कहां है बारिश का अलर्ट

विभाग ने 17 जून को बाड़मेर और जोधपुर जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। इसी के साथ भीलवाड़ा, करौली, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, नागौर में तेज गरज के साथ वर्षा और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इस बीच प्रशासन ने भारी बारिश से प्रभावित लोगों के बचाव के लिए जयपुर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर में एसडीआरएफ की आठ और किशनगढ़, अजमेर में एनडीआरएफ की एक कंपनी को तैनात किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले मे कांग्रेस राज्य सभा सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली हाईकोर्ट मे जवाब दाखिल किया है। सोनिया गांधी और…
 23 September 2026
नई दिल्ली: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जरूरी दवाओं की कीमतों में भारी अंतर पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने…
 23 September 2026
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने मंगलवार को राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की। अगर आखिरी समय में कोई अप्रत्याशित राजनीतिक गठबंधन नहीं होता है, तो BSP…
 23 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को देशभर के नगर निगमों और नगर निकायों को आवासीय संपत्तियों के व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश…
 23 September 2026
संजय कुमार भारद्वाज: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अमेरिका यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देश रणनीतिक प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन खुलकर टकराव से बचना चाहते हैं। दुनिया…
 23 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ 'चिंतन शिविर' (विचार-विमर्श सत्र) की एक सीरीज की अध्यक्षता करेंगे। यह मिड-टर्म समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है। पहला दो-दिवसीय सत्र बुधवार…
 23 September 2026
नई दिल्लीः शिवसेना (UBT) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी के सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने को लेकर सोशल मीडिया पर सियासी कयासबाजी के साथ बहस भी चल रही है। कुछ…
 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
Advt.