हिजाब पहने घूमती है... कौन हैं इल्हान उमर? नेशनल गार्ड पर हमले के बाद ट्रंप ने खोला मोर्चा, अमेरिका आने पर उठाया सवाल

Updated on 29-11-2025 12:43 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका में वाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड पर हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने इमिग्रेशन पर सख्त रुख दिखाया है। डोनाल्ड ट्रंप ने खासतौर से डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर पर हमला बोला है। ट्रंप ने शुक्रवार को इल्हाम और मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज के बारे में पोस्ट किया है। ट्रंप ने टिम को बेवकूफ तो इल्हान को गैरकानूनी तरीके अमेरिका आकर हिजाब पहनकर घूमने वाली कहते हुए तंज करने की कोशिश की है। ट्रंप के सीधे हमले के बाद इल्हान की ओर लोगों का ध्यान गया है कि ये महिला आखिर कौन हैं।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपने पोस्ट में ट्रंप ने इल्हान उमर को अमेरिका से नफरत करने वाले एक बदहाल और क्राइम से भरे देश से आने वाली महिला बताया। साथ ही कुछ अमेरिकी दक्षिणपंथियों के इस दावे को भी दोहराया कि इल्हान ने यूएस की नागरिक बनने के लिए भाई से शादी की थी।हालांकि इस दावे को फैक्ट-चेकर्स झूठा बताते हैं।

इल्हान उमर कौन हैं?

उमर का जन्म साल 1982 में सोमालिया में हुआ था। सोमालिया के गृहयुद्ध के चलते आठ साल की उम्र में उनको देश छोड़ना पड़ा। 1995 में अमेरिका आने से पहले उन्होंने केन्या के एक रिफ्यूजी कैंप में चार साल बिताए। अमेरिका आने के पांच साल बाद 2000 में इल्हान को नागरिकता मिली थी।
इल्हान ने बहुत कम उम्र में राजनीति में एंट्री की और 2018 में पहली बार सांसद बनीं। इसके बाद तेजी से उनका नाम बढ़ा और वह लगातार जीती हैं। इल्हान फिलहाल चौथी बार सांसद और वॉशिंगटन की जानी-मानी प्रोग्रेसिव लॉमेकर्स में एक हैं। वह रिपब्लिकन नेताओं पर तीखे हमलों के लिए जानी जाती हैं।

एक बड़े वर्ग के निशाने पर

इल्हान बीते कई वर्षों से अमेरिका के दक्षिणपंथी कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट के निशाने पर रही हैं। इल्हान के बारे में लगातार ये कहा गया है कि उमर ने इमिग्रेशन फ्रॉड करने के लिए अपने बायोलॉजिकल भाई से शादी की। किसी जांच इसका सबूत नहीं मिला है। इसके बावजूद ट्रंप भी उनकी अमेरिका में एंट्री पर सवाल उठाते रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने कई दफा अपने भाषणों में इल्हान को सोमालिया वापस जाने के लिए कहा है। ट्रंप ने सितंबर में इल्हान को वापस भेजने पर मजाक करते हुए सोमालिया के प्रेसिडेंट के साथ अपनी बातचीत का जिक्र किया था। उन्होंने तंज करते हुए कहा था कि सोमालिया के लीडर भी उन्हें वापस नहीं चाहते हैं।

इल्हान ने धमकियों को किया खारिज

दूसरी ओर उमर ने अपनी नागरिकता के बारे में ट्रंप की धमकियों को खारिज कर दिया है। एक हालिया इंटरव्यू में इल्हान उमर ने कहा, 'वे मेरी नागरिकता कैसे छीन लेंगे और मुझे देश से निकाल देंगे। मैं अब युद्ध से भागी 8 साल की बच्ची नहीं हूं। अब तो मेरे बच्चे बड़े हो गए हैं। मैं जहां चाहूंगी, वहां रहूंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.