शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट

Updated on 07-10-2022 06:38 PM

नई दिल्ली
घरेलू शेयर बाजार में आज गिरावट है। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला था, लेकिन आज यानी शुक्रवार को BSE Index और NSE Index लाल निशान के साथ शुरुआत किए। सेंसेक्स (Sensex) 129 अंकों के नुकसान के साथ 58092 के स्तर पर खुला। जबकि, निफ्टी (Nifty 50) की शुरुआत भी लाल निशान से हुई।

 शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 185 अंकों की गिरावट के साथ 58036 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 52 अंक नीचे 17279 के स्तर पर था। शुरुआती कारोबार में निफ्टी टॉप गेनर में टाइटन में 4.42 फीसद की उछाल देखने को मिल रही है। इसके अलावा हीरो मोटर्स, मारुति, एचसीएल टेक और एसबीआई लाइफ में भी तेजी है। टॉप लूजर में हिन्डाल्को, बीपीसीएल, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक प्रमुख थे।

गुरुवार को जहां घरेलू शेयर बाजारों में रौनक रही वहीं अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। डाऊ जोंस (dow jones) 1.15 प्रतिशत टूटकर फिर 30000 के नीचे बंद हुआ। वहीं, Nasdaq index 75 अंकों की गिरावट के साथ 11073 के स्तर पर।

विदेशी निवेशकों की लिवाली के बीच धातु, सूचना प्रौद्योगिकी और पूंजीगत सामान कंपनियों के शेयरों में लिवाली से स्थानीय शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लाभ दर्ज हुआ और सेंसेक्स 157 अंक बढ़कर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 17,300 अंक के पार निकल गया। बीएसई सेंसेक्स 156.63 अंक यानी 0.27 प्रतिशत चढ़कर 58,222.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 513.29 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 57.50 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,331.80 अंक पर बंद हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 28 July 2026
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
Advt.