हम पोलैंड को याद दिलाएंगे उसकी जगह...रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन की धमकी के बाद नाटो देश ने बॉर्डर पर तैनात की सेना

Updated on 22-07-2023 02:00 PM
वारसॉ: रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने धमकी दी है कि किसी भी सैन्य कदम का जवाब रूस के पास उपलब्ध सभी साधनों का उपयोग करके दिया जाएगा। साथ ही दुश्‍मनों को उनकी जगह 'याद दिलायी' जाएगी। इसके बाद से पोलैंड हाई अलर्ट पर है। पोलैंड की सुरक्षा समिति ने प्राइवेट आर्मी वैगनर की मौजूदगी को बॉर्डर पर देखने के बाद सीमा पर सैनिकों को भेजने का निर्णय किया है। बेलारूस ने गुरुवार को पोलैंड के बॉर्डर से सिर्फ तीन मील दूर अपने विशेष बलों और वैगनर सैनिकों के बीच ज्‍वॉइन्‍ट मिलिट्री ड्रिल आयोजित की थी। इस कदम की वजह से भी पोलैंड को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पुतिन बोले-स्‍टालिन का गिफ्ट
पोलैंड की सुरक्षा समिति के सचिव जबिग्न्यू हॉफमैन ने कहा कि अभ्यास निश्चित तौर पर उकसावे की कार्रवाई है। बॉर्डर के करीब पोलिश निवासियों ने गोलीबारी और हेलीकॉप्टरों की आवाज सुनने की बात भी कही है। नाटो के सदस्‍य पोलैंड की सेना की फिर से तैनाती की खबरें सुनकर पुतिन भी हैरान हैं। उन्होंने इस कदम पर तीखी प्रतिक्रिया दी। पुतिन ने रूस के सरकारी टीवी पर पोलैंड को धमकाया। उन्‍होंने कहा, 'आज के पोलैंड के पश्चिमी क्षेत्र पोल्स को स्टालिन का गिफ्ट। वारसॉ में हमारे दोस्त इसके बारे में भूल गए, हम उन्हें याद दिलाएंगे।'

बेलारूस पर कब्‍जे की फिराक में पोलैंड!
पुतिन ने सुरक्षा परिषद की मीटिंग के बाद साफतौर पर पोलैंड को धमकाया। उन्‍होंने कहा, 'बेलारूस के खिलाफ आक्रामकता मतलब रूस के खिलाफ आक्रामक होना।' उन्‍होंने चेतावनी दी कि रूस मौजूद सभी साधनों के साथ जवाब देगा। कुछ ही समय पहले रूस ने अपने परमाणु हथियारों को बेलारूस में तैनात किया है। उन्होंने पोलैंड पर आरोप लगाया कि वह बेलारूस के लिए अति महत्वाकांक्षी है। पुतिन ने दावा किया कि पोलिश-लिथुआनियाई यूनिट ने यूक्रेन में हस्तक्षेप करने की योजना थी। इसका मकसद जमीन का एक बड़ा टुकड़ा छीनना था। पुतिन का कहना था कि पोलैंड बेलारूस की जमीन पर भी कब्‍जे का सपना देखते हैं।

प्रिगोझिन भी बेलारूस में
रूस में येवगेनी प्रिगोझिन के असफल विद्रोह के बाद बेलारूस के राष्‍ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने वैगनर को शरण दी है। लुकाशेंके ने अपन देश की सेना को ट्रेनिंग देने के लिए वैगनर सैनिकों को अपने देश में आमंत्रित किया। पिछले सप्ताह बड़ी संख्या में सैनिक और सैन्‍य उपकरण सीमा पार कर गए हैं। इन सैनिकों ने पुराने और बंद हो चुके मिलिट्री बेसेज पर अपना डेरा जमाया है। बुधवार को, वैगनर चीफ प्रिगोझिन कई हफ्तों की अनिश्चितता के बाद बेलारूस में दिखाई दिए। उन्‍होंने अपने सैनिकों को भी संबोधित किया। उन्होंने अपने सैनिकों को एकजुट किया और वादा किया कि वे यूक्रेन में दोबारा नहीं लड़ेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.