हम आपको छोड़ेंगे नहीं, बैंक गारंटी जब्त कर देंगे, ब्लैकलिस्ट कर देंगे... किस पर भड़के नितिन गडकरी

Updated on 18-09-2024 03:42 PM
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अपने सख्त मिजाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सड़कों का खराब रखरखाव करने वाली एजेंसियों एवं ठेकेदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि खराब प्रदर्शन करने वाले ऑपरेटर को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का उद्घाटन करने के लिए मंगलवार को गाजियाबाद पहुंचे गडकरी ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने जिम्मेदार लोगों को जमकर फटकार लगाई।

गडकरी ने कटाक्ष के लहजे में कहा, 'मैंने लंबे समय के बाद ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उपयोग किया है। बहुत काम हुआ है। अब मेरी इच्छा है कि मेरे हाथ से बहुत से लोग ‘रिटायर’ हों, जो काम नहीं कर रहे हैं। कुछ ठेकेदार काली सूची में हों, किसी की बैंक गारंटी जब्त हो।' गडकरी ने कहा, 'एसोसिएशन के पदाधिकारी यहां (कार्यक्रम में दर्शकों में) बैठे हैं, सड़कों का रखरखाव अच्छा होना चाहिए। मैंने आज सड़क देखी। इसका रखरखाव बहुत गंदा है। हम आपको छोड़ेंगे नहीं। जो गंदा काम करेंगे, हम उनकी बैंक गारंटी जब्त करने के बाद भी उनको हम काली सूची में डाल देंगे और उनको नया ‘टेंडर’ भरने नहीं देंगे।'

अच्छी कंपनियों को सम्मान


गडकरी ने यह भी कहा कि सड़कों का बेहतर रखरखाव करने वाली एजेंसियों और ‘ऑपरेटर’ को सरकार द्वारा विशेष मान्यता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो अच्छा काम करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि जो बुरा काम करेंगे उन्हें व्यवस्था से बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने पर्यावरण समर्थक नीतियों और जैव ईंधन जैसी पहल की आवश्यकता पर भी जोर दिया तथा कहा कि मंत्रालय प्रदूषण को कम करने के लिए भारत में लागू की जा सकने वाली योजनाओं के लिए बहुत सारे अध्ययन कर रहा है।

गडकरी ने 'एक्स' पर एक पेड़ मां के नाम अभियान का जिक्र करते हुए कहा, 'देश को ग्रीन इकॉनमी की दिशा में आगे बढ़ने और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से लड़ने के लिए टिकाऊ जीवनशैली को अपनाने के उद्देश्य से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यह पहल शुरू की गई है। इससे न केवल हमारे पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, बल्कि यह हमारे समाज के लिए भी एक प्रेरणादायक कदम है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.