हम तो चाहते हैं कि फोर्स बुलाकर खाली करावें... खुद से 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली नहीं करेंगी राबड़ी देवी
Updated on
30-05-2026 02:24 PM
पटना: बिहार की सियासत में सरकारी बंगलों को लेकर एक बार फिर घमासान शुरू हो गया है। बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को भवन निर्माण विभाग की ओर से '10 सर्कुलर रोड' स्थित सरकारी आवास खाली करने का आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। इस आदेश पर राबड़ी देवी ने बेहद आक्रामक और बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि वो किसी भी कीमत पर इस आवास को खुद से खाली नहीं करेंगी। राबड़ी देवी ने चुनौती देते हुए कहा कि हम तो चाहते हैं कि वो फोर्स (पुलिस बल) बुलाकर इस बंगले को खाली करवाएं।
राबड़ी देवी को एलॉट हो चुका है नया बंगला
बिहार भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पुराने आदेश को निरस्त कर दिया गया है। अब उन्हें 39, हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी आवास आवंटित किया गया है। वहीं, दूसरी ओर राबड़ी देवी का मौजूदा आवास यानी 10 सर्कुलर रोड अब बिहार सरकार के मंत्री नंद किशोर राम के नाम पर आवंटित कर दिया गया है। विभाग ने कहा है कि ये नया आवंटन सक्षम प्राधिकार की मंजूरी मिलने के बाद ही किया गया है।
बंगला खाली के लिए सभी विभागों को कॉपी
भवन निर्माण विभाग के पत्र पर संयुक्त सचिव-सह-भू-संपदा पदाधिकारी के बकायदा हस्ताक्षर है।
आवास ट्रांसफर की कानूनी प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए बिहार सरकार पूरी तरह तैयार।
विभाग ने आदेश की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री सचिवालय और मंत्रिमंडल सचिवालय को भेजी है।
इसके साथ ही संबंधित विभागों और इंजीनियरिंग शाखा को भी इसकी कॉपी भेजी गई है।
10 सर्कुलर रोड बंगले के ट्रांसफर का काम आगे बढ़ाने के लिए सरकार की ओर पैनी नजर।
21 साल से '10 सर्कुलर रोड' में लालू-राबड़ी परिवार
पटना का 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास लंबे समय से बिहार की राजनीति का सबसे अहम और बड़ा केंद्र बिंदु रहा है। इस बंगले को हमेशा से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की राजनीतिक गतिविधियों से जोड़कर देखा जाता रहा है। यही वजह है कि इसके नए आवंटन और राबड़ी देवी को इसे खाली करने का नोटिस मिलने के बाद से ही लालू-राबड़ी परिवार तमतमाया हुआ है।
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक में राज्य के विकास और बुनियादी ढांचों को मजबूत करने के लिए पुरजोर आवाज…
कोलकाता: क्या सीमा सुरक्षा बल (बीएसएसफ) के डीजी प्रवीण कुमार पश्चिम बंगाल के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) होंगे। पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार द्वरा अवैध घुसपैठियों को बाहर करने…
चेन्नेई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में अपना पहला भाषण देते हुए केंद्र सरकार से कई मांगें कर डाली। विजय ने चेन्नई…
नई दिल्ली, दिल्ली के मालवीय नगर स्थित ‘फ्लोरिस स्टे’ होटल अग्निकांड मामले में दिल्ली पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सिविल सोसायटी, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों…
भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना, देश में मानसून के आगे बढ़ने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को मानसून की बंगाल की खाड़ी वाली ब्रांच बिहार में पहुंच गई। हालांकि, मुंबई में मानसून थोड़ा पीछे चल…
कोलकाता, ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस यानी TMC में फूट अब तय है। विधानसभा के 80 में से 58 विधायकों के बगावत के बाद लोकसभा के बागी 19 सांसदों का…
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…