हम कैदियों को आपराधिक दृष्टि से नहीं देख कर, उन्हें सुधारने की कोशिश करते हैं: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 22-03-2023 05:51 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में एक लाख 24 हजार पदों की नियुक्ति का अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में 132 जेले हैं और उनमें 50 हजार से अधिक कैदी हैं। उन्होंने कहा कि हम कैदियों को आपराधिक दृष्टि से नहीं देख कर उन्हें सुधारने की कोशिश करते हैं। उनके स्वास्थ्य और उपचार की व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार की है। इसलिए पेरामेडिकल स्टॉफ में चयन कर कैदियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास पर जेल विभाग के 34 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित कर रहे थे। गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, और प्रमुख सचिव जेल श्री संजीव कुमार झा उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि चयनित अभ्यार्थी काम करने का दृष्टिकोण हमेशा अच्छा रखें। सकारात्मक भावना, प्रसन्नता और आनंद से कार्य करें। उन्होंने एक कहानी का प्रसंग देखते हुए नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जो कार्य हमें मिला है उसे पूरी प्रामाणिकता, मेहनत और ईमानदारी से करें। कार्य ही भगवान की पूजा है। नव नियुक्त अभ्यर्थियों को शासकीय सेवा में चयन होने से जनता की सेवा करने का अवसर मिला है।

पुलिस महानिदेशक श्री अरविंद कुमार ने बताया कि जेल विभाग में रिक्त पदों की पूर्ति में 34 अभ्यर्थी योग्य पाए गए थे। अब जेलों में स्वास्थ्य सेवाएँ और बेहतर हो सकेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.