पाकिस्तान के बजट से ज्यादा तो हम शादियों पर ही कर डालते हैं खर्च, जानिए पूरा हिसाब-किताब

Updated on 24-11-2023 02:45 PM
नई दिल्ली: देवउठनी एकादशी के साथ ही देश में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। देश में कारोबारियों की संस्था कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के मुताबिक तो इस बार 23 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच 38 लाख शादियां होने का अनुमान है। इससे 4.74 लाख करोड़ रुपये का रेकॉर्ड कारोबार होने की उम्मीद है जो पाकिस्तान के कुल बजट से अधिक है। भारतीय लोग शादी पर जमकर खर्च करते हैं। इससे इकॉनमी को भी बूस्ट मिलता है। इस दौरान जूलरी से लेकर लग्जरी डिजाइनर्स के साथ-साथ होटलों की भी जमकर चांदी होने की उम्मीद है। पिछले साल इस दौरान करीब 32 लाख शादियां हुई थीं, जिससे लगभग 3.75 लाख करोड़ रुपये का बिजनस हुआ।

भारत में शादी का मार्केट करीब 50 से 60 अरब डॉलर का है और 25 से 30% की रफ्तार से बढ़ रहा है। इस बार केवल दिल्ली में चार लाख से अधिक शादियां होने का अनुमान है जिससे करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये का बिजनस होने की उम्मीद है। शादी में करीब 50% खर्च सामान की खरीद पर और 50% सर्विसेज पर आता है। इस सीजन के दौरान शादियों का बजट अलग-अलग हो सकता है। इनमें से 50 हजार शादियां का बजट एक करोड़ रुपये या उससे अधिक रहने की उम्मीद है। इससे होटल इंडस्ट्री को भी बूस्ट मिलने की उम्मीद है। साथ ही देश में डेस्टिनेशन वेडिंग का कल्चर में तेजी से उभरा है।

पाकिस्तान का बजट

शादियों के सीजन में देश में 4.74 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है जो पाकिस्तान के बजट से अधिक है। आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान का इस साल का बजट भारतीय रुपये में 4.15 लाख करोड़ का था। यानी भारतीय लोग इस साल शादी पर पाकिस्तान के कुल बजट से ज्यादा खर्च करने जा रहे हैं। जानकारों के मुताबिक एक शादी में आमतौर पर 50% खर्च सामान की खरीद पर और बाकी 50% सेवाओं पर किया जाता है। कपड़ा, साड़ी, लहंगा और गारमेंट्स की खरीद पर 10%, जूलरी पर 15%, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल्स और उपभोक्ता वस्तुओं पर 5%, ड्राई फ्रूट, फल, मिठाई और नमकीन पर 5%, अनाज, किराना और सब्जियों पर 5%, गिफ्ट पर 4% और बाकी चीजों पर 6% खर्च का अनुमान है।

जहां तक सर्विस सेक्टर की बात है तो अनुमान के मुताबिक शादी में बैंक्वेट हॉल, होटल और अन्य विवाह स्थलों पर 5%, इवेंट मैनेजमेंट पर 5%, टेंट सजावट पर 12%, खानपान सेवाओं पर 10%, फूलों की सजावट पर 4%, ट्रैवल एवं कैब सेवाओं पर 3%, फोटो और वीडियो शूट पर 2%, ऑर्केस्ट्रा, बैंड आदि पर 3%, लाइट और साउंड पर 3% और अन्य सेवाओं पर तीन फीसदी खर्च आता है। इस दौरान होटलों की भी चांदी होने की उम्मीद है। जयपुर में हिल्टन ग्रुप के होटलों का 60% बिजनस शादियों से आता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.