प्रयत्नों की सीमाओं को पार कर हमें इस जीत को ऐतिहासिक बनाना है : बृजमोहन अग्रवाल

Updated on 25-11-2022 09:49 PM


बृजमोहन अग्रवाल ने शक्तिकेन्द्र संयोजकों की बैठक में कहा, वक्त है सिर्फ पूरी ताकत से अपने दायित्वों के निर्वहन का


भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक के दौरान शामिल हुए भाजपा, छत्तीसगढ़ के सभी दिग्गज नेता

आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल । भानुप्रतापपुर में आज सिंधु भवन में भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ की संगठनात्मक बैठक हुई। उपचुनाव की रणनीति को लेकर हुई इस बैठक में पूरी विधानसभा के शक्तिकेन्द्र प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजकों को बुलाया गया। जिसमें उन्हें संबोधित करते हुए प्रत्येक को उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराया गया; साथ ही उनके द्वारा किये गए अब तक के कार्यों की समीक्षा की गई।
इस दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों को वह प्रभारी मिला है, जिन्हें चुनावों को जिताने में महारत हासिल है। साथ ही उनका सहयोगी दल भी बहुत कर्मठ है।
 इस पर पूर्व मंत्री एवं उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जी अजय जम्वाल जी ने भी जहां अपना मार्गदर्शन दिया है वहां-वहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है।
सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आप सभी को यह पता है कि हम यह चुनाव जीत रहे हैं, आप सभी को परिश्रम की पराकाष्ठा पार करके, प्रयत्नों की सीमाओं को पार करके इस जीत को ऐतिहासिक बनाना है।
पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आगामी 27 तारीख को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से संबोधित करेंगे। जिसका प्रसारण  हम हर एक बूथ पर बैठ कर सभी कार्यकर्ताओं के साथ सुनेंगे।
उन्होंने कहा कि हम इस चुनाव को जीतने की ओर बढ़ रहे है और इस चुनाव को जीतेंगे।
सभी चुनावी रणनीतियों से आप भलीभांति परिचित हो चुके है। अब वक्त है तो सिर्फ अपने दायित्वों के निर्वहन का। जनता को सरकार की विफल नीतियों के प्रति जनता का आक्रोश ही हमें चुनाव जीतने की ओर लेकर जाएगा।
इस बैठक के दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रेम प्रकाश पांडेय, शिवरतन शर्मा, ओपी चौधरी,केदार कश्यप, मोहन मंडावी, धरम लाल कौशिक, विक्रम उसेंडी, संतोष पांडेय, नारायण चंदेल, मोतीलाल साहू, संजय श्रीवास्तव, शालिनी राजपूत, लता उसेंडी, रंजना साहू, कृष्णमूर्ति बांधी एवं अन्य नेता मौजूद रहे।
उक्त जानकारी संस्थान के जनसंपर्क विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.