हम हारने के ही लायक थे... जीत तोहफे में दे दी, मैच के बाद किस पर भड़के विराट कोहली

Updated on 27-04-2023 08:47 PM
बेंगलुरू: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 21 रन की हार के बाद कहा कि उनके खिलाड़ियों ने मैदान पर काफी गलतियां की और विरोधी टीम को जीत तोहफे में दे दी। नाइटराइडर्स के 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम कोहली (37 गेंद में 54 रन, छह चौके) के अर्धशतक के बावजूद आठ विकेट पर 179 रन ही बना सकी। उनके अलावा सिर्फ महिपाल लोमरोर (34) और दिनेश कार्तिक (22) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए।

नाइटराइडर्स की ओर से लेग स्पिनरों वरूण चक्रवर्ती (27 रन पर तीन विकेट) और सुयश शर्मा (30 रन पर दो विकेट) ने मिलकर पांच विकेट चटकाए। आंद्रे रसेल (29 रन पर दो विकेट) ने भी दो विकेट हासिल किए। नाइटराइडर्स ने इससे पहले जेसन रॉय (29 गेंद में पांच छक्कों और चार चौकों से 56 रन) के अर्धशतक और कप्तान राणा (21 गेंद में 48 रन, चार छक्के, तीन चौके) की तेजतर्रार पारी से पांच विकेट पर 200 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।


कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो हमने उन्हें मैच तोहफे में दे दिया। हम हारने के हकदार थे। हम पर्याप्त पेशेवर खेल नहीं दिखा सके। हमने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन क्षेत्ररक्षण स्तर के अनुरूप नहीं था। हमने उन्हें मुफ्त का तोहफा दे दिया।’आरसीबी के क्षेत्ररक्षकों ने नाइटराइडर्स के कप्तान राणा को दो जीवनदान दिए जबकि रॉय का भी कैच टपकाया।

कोहली ने कहा, ‘मैदान में हमने दो मौके गंवाए जिससे हमें 25 से 30 रन का नुकसान हुआ। बल्लेबाजी में हम अच्छी स्थिति में थे, लेकिन फिर हमने आसानी से चार-पांच विकेट गंवा दिए। वे विकेट लेने वाली गेंदें नहीं थी लेकिन हमने सीधे क्षेत्ररक्षकों के हाथ में शॉट मारे। लक्ष्य का पीछा करते हुए भी विकेट गंवाने के बाद एक साझेदारी ने हमें मैच में वापसी दिलाई। हम एक और अच्छी साझेदारी नहीं कर पाए।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.