हम गाजा में जमीनी हमले को तैयार... इजरायली सेना का ऐलान, बंधकों को बचाने का दिया नया प्‍लान, 10 प्वाइंट में समझें

Updated on 25-10-2023 01:57 PM
तेल अवीव: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) 7 अक्टूबर के बाद से लगातार गाजा पर हमले कर रही है। अभी तक गाजा पट्टी पर हवाई हमले कर रही आईडीएफ ने अब जमीन पर भी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। इजरायल के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने कहा है कि हम गाजा में जमीनी हमले के लिए पूरा तरह से तैयार है। इसके साथ ही हमास से बंधकों को छुड़ाने में मदद करने वालों को इजरायल की सेना ने इनाम देने का ऐलान किया है। सेना ने बंधकों की जानकारी देने वाले को कैश और सुरक्षा देने की बात कही है। गाजा-इजरायल युद्ध के ताजा घटनाक्रम को 10 प्वाइंट में समझते हैं।
  1. इजरायल ने हमास को सभी 220 बंधकों को छोड़ देने की चेतावनी दी है। इजरायली सेना ने कहा है कि अगर आपकी इच्छा शांति से रहने और अपने बच्चों के लिए बेहतर भविष्य की है, तो तुरंत मानवीय पहलू के तहत कदम उठाएं। बंधकों को तुरंत रिहा करने का फैसला करें।
  2. इजरायली सेना की ओर से बंधकों की जानकारी देने की अपील करते हुए कहा गया है, हम आपको आश्वासन देते हैं कि बंधकों के बारे में बताने पर आपको और आपके परिवार को सुरक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही आपको फाइनेंशिली भी इनाम मिलेगा। आपका नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा।
  3. दूसरी ओर हमास ने कुछ बंधकों को रिहा किया है। हमास ने दो अमेरिकी महिलाओं को पहले छोड़ा था। इसके बाद सोमवार को दो इजरायली महिलाओं को भी आतंकी संगठन ने रिहा किया है। हमास के जल्दी ही 50 और बंधकों को रिहा करने की बात कही जा रही है।
  4. आईडीएफ ने मंगलवार को बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि उसके दक्षिणी सीमा पर तैनात जवान गाजा पर जमीनी आक्रमण करने के लिए तैयार हैं। आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हरजी हलेवी ने कहा कि मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हम आक्रमण के लिए तैयार हैं।
  5. इजरायल की सेना ने हवाई हमलों के बाद गाजा पट्टी पर जमीनी आक्रमण शुरू करने की बात कही है। इसके लिए उसने सभी तैयारियां होने का भी ऐलान कर दिया है। हालांकि जमीन पर हमले की शुरुआत की तारीख अभी तय नहीं है। इस पर इजरायल की सेना के अफसरों और राजनेताओं के बीच बात चल रही है।
  6. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमारी सेना सिर्फ हमास को खत्म कर देने का मकसद लेकर चल रही है। यह तब तक नहीं रुकेगा जब तक कि हमास पूरी तरह से नेस्तानाबूद नहीं हो जाता। हमास को कुचलने से पहले हम नहीं रुकेंगे।
  7. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस बात ये इनकार किया है कि उनकी ओर से इजरायल को गाजा में जमीनी हमला करने से रोका जा रहा है। बाइडेन ने कहा है कि उन्हे कोई सलाह देना जरूरी नहीं लगता है क्योंकि इजरायल अपने फैसले खुद कर सकता है।
  8. इजरायली सेना ने बताया है कि उसने मंगलवार को सीरिया के अंदर सैन्य बुनियादी ढांचे पर हमले किए हैं। इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक में रात में रेड की। इस पर सुरक्षा बलों पर फिलिस्तीन के एक ग्रुप ने गोलीबारी की। इस पर इजरायली सेना ने ड्रोन हमले किए। इसमें फिलिस्तीनी ग्रुप के 2 लोग मारे गए।
  9. पश्चिम एशिया में युद्ध भड़कने की आंशका से कई तरह की चिंताएं हैं। सऊदी अरब में एक निवेश मंच पर मंगलवार को बैंकिंग टाइटन्स ने कहा कि युद्ध फैला तो ये वैश्विक अर्थव्यवस्था को भारी झटका दे सकता है। सभी ने इस बात पर जोर दिया कि ये संघर्ष जल्दी से जल्दी खत्म हो।
  10. इजरायल का कहना है कि हमास आतंकियों के 7 अक्टूबर को किए गए हमले में जिसमें कम से कम 1,400 लोग मारे गए। जबकि 220 से अधिक लोगों को उन्होंने बंधक बना लिया गया। गाजा के अधिकारियों के मुताबिक इजरायल की सेना की बमबारी में 5,700 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.