हम चोकर्स नहीं, किस्मत से हारे : जोंटी रोड्स:15 वर्ल्ड कप खेले...लेकिन, कभी फाइनल में नहीं पहुंचा साउथ अफ्रीका

Updated on 10-12-2022 06:24 PM

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर रहे जोंटी रोड्स का कहना है कि उनकी टीम चोकर्स नहीं है, बल्कि वर्ल्ड कप में किस्मत के कारण हारी है। टीम ने अब तक 15 वर्ल्ड कप खेले हैं, लेकिन कभी फाइनल में नहीं पहुंच सकी है। इसीलिए उसे चोकर कहा जाता है।

53 साल के पूर्व साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर जोंटी ने शुक्रवार को भोपाल में एक टॉक-शो के दौरान कहा- 'साउथ अफ्रीका ने भले ही कोई वर्ल्ड कप नहीं जीता हो, लेकिन हमारी टीम खराब नहीं थी। अधिकांश वर्ल्ड कप में हम खराब किस्मत से हारे हैं। न कि खराब प्रदर्शन से। कभी बारिश ने खलल डाला तो हम किसी अन्य कारण से मैच हार गए। बात चाहे 1992 वर्ल्ड कप की हो या फिर किसी की।'

हम आपको याद दिला दें कि 1992 में साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ बारिश के कारण बाहर हो गई थी। जबकि, 1999 में टीम ऑस्ट्रेलिया सुपर-6 के आखिरी मुकाबले में मिली बढ़त के कारण बाहर हो गए थे। वहीं, 2003 में अफ्रीकी टीम ने डकवर्थ लुईस मैथड के टारगेट कैलक्यूलेट में गलती कर दी और महज 3 रन से हार गई थे।

जोंटी द फील्डर
जोंटी ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा- 'मैं खुद को बैटर की जगह फील्डर कहना पसंद करता था। क्योंकि, क्रिकेट में बैट्समैन के पास एक ही मौका होता है। यदि वह आउट हो गया, तो बाहर। जबकि फील्डर के पास टीम के लिए सहयोग करने के एक से ज्यादा मौके होते हैं, यदि एक कैच छूट भी गया तो वह दूसरा कैच पकड़ सकता है। या फिर रन बचा सकता है।'
मैंने क्रिकेट को नहीं, क्रिकेट ने मुझे चुना
फील्डिंग लीजेंड ने कहा- 'मैंने क्रिकेट को नहीं, बल्कि क्रिकेट ने मुझे चुना था। मेरे पिता एक स्कूल के हेडमास्टर और मोटीवेटर थे। वे अनुशासन में रहना पसंद करते थे।'

IPL से बहुत कुछ सीखा
रोड्स ने कहा- 'मैंने एक कोच के तौर पर IPL से बहुत कुछ सीखा है और मैं हमेशा खिलाड़ियों को सिखाता हूं कि बॉल के लिए जाओ।' मेरा मानना है कि केवल प्रैक्टिस ही परफेक्ट नहीं बनाती है। बल्कि आपको परफेक्ट प्रैक्टिस करनी होती है।'

फिटनेस का मतलब बाइसेप्स नहीं
रोट्स ने कहा- 'फिटनेस का मतलब बाइसेप्स बनाना नहीं है। बल्कि फिट वह है जो सही मूव करता रहे और चीजों का सही तरीके से करें।'

रैना और कैफ मेरे फेवरेट
अपने ऑलटाइम फेवरेट फील्डर के बारे में पूछे जाने पर इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा- 'सुरेश रैना और मोहम्मद कैफ हमेशा मेरे पसंदीदा क्रिकेटर रहे हैं। उन्होंने भारतीय फील्डिंग पर कहा- 'टीम इंडिया का स्टैंडर्ड हमेशा अतुलनीय रहा है। वे बाउंड्री बचाते हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था। इंडिया की सराहना करनी होगी।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.