हमारे पास टैलेंट तो भरा पड़ा है, लेकिन... ICC ट्रॉफी नहीं जीतने पर सौरव गांगुली ने क्या-क्या कहा

Updated on 28-03-2023 08:30 PM
अरानी बसु, नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को पिछले 10 सालों से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार है। 2013 में आखिरी बार भारत ने चैंपियन ट्रॉफी के रूप में आईसीसी ट्रॉफी जीती थी। टीम द्विपक्षीय सीरीज में तो लगातार अच्छा कर रही है। दुनिया की टॉप टीम में शामिल है। लेकिन आईसीसी को जीत नहीं पा रही। ज्यादातर मौकों पर नॉकआउट राउंड में हारकर बाहर हो गई। टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का इसपर कहना है कि भारत के पास वो टैलेंड हैं, जो टीम को ट्रॉफी जीता सकते हैं।


आक्रामक होकर खेलना होगा

सौरव गांगुली का कहना है कि भारत के पास टैलेंड की कोई कमी नहीं है। मसला ये है कि हम तैयारी कैसी करते हैं। उन्होंने कहा- भारत को आक्रामक होकर खेलना होगा, खासकर टी20 में। हमारे पास ऐसा करने के लिए टीम है। एक टीम जिसमें कभी-कभी अक्षर पटेल नंबर 9 पर बल्लेबाजी करते हैं, उसे शीर्ष पर आक्रामक रूप से खेलना चाहिए। पंड्या नंबर 6 पर और जडेजा नंबर 7 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, इसमें काफी गहराई है। यह दबाव से तालमेल बिठाने, अपने खेल को जानने और अपने खेल के अनुसार बल्लेबाजी करने के बारे में है। भारतीय क्रिकेट के पास हमेशा टैलेंटऔर एक बड़ा पूल रहेगा। यह वे हैं जो अधिक भूखे हैं वे अगले स्तर तक जाते हैं। मसला ये है कि आप बड़े टूर्नामेंट के लिए कैसे तैयारी करते हैं।

तीनों फॉर्मेट खेलते हैं कई खिलाड़ी

भारतीय टीम में ज्यादातर ऐसे खिलाड़ी हैं, जो तीनों फॉर्मेट खेलते हैं। कई बार एक फॉर्मेट के बाद दूसरा खेलने मुश्किल हो जाता है। लेकिन सौरव गांगुली का कहना है कि खिलाड़ी लय में हैं तो इसमें कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सौरव गांगुली ने कहा, 'अच्छे खिलाड़ी सभी प्रारूपों में तालमेल बैठा लेते हैं। भारत में इतनी प्रतिभा है कि सभी प्रारूपों में कुछ खिलाड़ी कॉमन होंगे। ऐसा ही होना चाहिए। क्योंकि मुझे लगता है कि खेल में लय बहुत जरूरी है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.