किस्मत वाले हैं कि हम 'अमृत काल' के गवाह बने हैं: विनीत जैन, MD टाइम्स ग्रुप

Updated on 01-06-2023 06:50 PM
नई दिल्ली: भारत के प्रीमियम ब्रॉडकॉस्ट नेटवर्क, टाइम्स नेटवर्क के वार्षिक कार्यक्रम इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव (India economic conclave 2023) का आजाग आज 1 जून से हो गया है। दो दिनों तक चलने वाले इस कॉन्क्लेव में देश-दुनिया के दिग्गज शामिल होंगे। इस बार इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव का थीम 'इंडिया: द इमर्जिंग थर्ड सुपरपॉवर' है। इस कार्यक्रम में नीति निर्माण, वैश्विक स्तर के चिंतक , भारतीय कंपनियों के प्रमुख दिग्गज जुड़ेंगे। इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) समेत कई नामी हस्तियां शामिल होंगी।

किस्मत वाले हैं कि अमृत काल के गवाह बने

टाइम्स नेटवर्क के वार्षिक कार्यक्रम इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव की शुरुआत करते हुए टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने कहा कि किस्मत वाले हैं कि हम अमृत काल के गवाह बने हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा बहुत कम होता है कि जब किसी देश की तरक्की को पूरी दुनिया सराहती है। हम बहुत भाग्यशाली है कि हम भारत के इस अमृत काल के गवाह हैं। उन्होंने कहा कि ये अमृतकाल वादा करता है कि भारत के महान विविधता का विकास कर संपन्नता पूरे भारतीय है। उन्होंने कहा कि इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता है कि जीडीपी ने सभी उम्मीदों के विपरीत 7.2 फीसदी जीडीपी ग्रोथ हासिल की है। ये आंकड़े दुनिया में सबसे ज्यादा है। आज हमारा देश तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और साहसी सरकार में देश की तरक्की आगे बढ़ रही है। देश में कारोबार को बेहतरीन मौका मिल रहा है।


भारत की ओर देख रहा पूरा विश्व

टाइम्स नेटवर्क के वार्षिक कार्यक्रम इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव की शुरुआत करते हुए टाइम्स नेटवर्क के एमडी एवं सीईओ एमके आनंद ने कहा कि भारत का प्रदर्शन पिछले 8 से 10 सालों में बेहतरीन रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना ने वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है। चीन का लॉकडाउन, यूक्रेन संकट ने सप्लाई चेन को बाधित किया। लेकिन भारत ने इन चुनौतियों के बाद भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी के साथ बढ़ रही है। भारत की बढ़ती इकोनॉमी की ओर दुनिया उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। भारत कोरोना के बाद भी हर मोर्चे पर तरक्की के साथ बढ़ रहा है। आज हमारा देश दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और चौथी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति है। भारत तीसरे सुपरपावर में उभर रहा है। इस कॉन्क्लेव में तेजी से उभरती भारतीय अर्थव्यवस्था की संभावनाओं और नई चुनौतियों पर चर्चा होगी। टाइम्स ग्रुप के इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में कई विदेशी हस्तियां शामिल होंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.