'हम और रूबी प्‍यार करते थे, साथ मिलकर भाग थे', पारस सोम के दावों से उलझा मेरठ का कपसाड़ कांड

Updated on 16-01-2026 12:35 PM
मेरठ: कपसाड़ गांव से जुड़ा पारस सोम–रूबी जाटव मामला अब सिर्फ एक प्रेम प्रसंग नहीं, बल्कि हत्या, अपहरण और साजिश के गंभीर आरोपों के बीच उलझता जा रहा है। जेल में पारस सोम ने अपने वकीलों के सामने जो कहानी बताई है, वह पुलिस और पीड़ित परिवार के आरोपों से बिल्कुल उलट है।
गुरुवार को अधिवक्ता संजीव राणा, बलराम सोम समेत चार वकील जेल में पारस सोम से मिले। NBT ऑनलाइन से हुई बातचीत में अधिवक्ता बलराम सोम ने बताया कि पारस सोम और रूबी जाटव पिछले तीन वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। फरवरी 2024 में रूबी के भाई मनदीप की शादी के दौरान घुड़चढ़ी में दोनों की दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। उस समय रूबी इंटरमीडिएट की छात्रा थीं और पारस हाईस्कूल में पढ़ रहा था। दोनों की मुलाकातें बढ़ीं। फोन और वॉट्सऐप पर बातचीत होती रही। इसी बीच दोनों के परिवारों को इस रिश्ते की भनक लग गई।


दोनों पक्षों में हुआ था समझौता

परिवारों की आपत्ति के बाद 10 सितंबर 2024 को रूबी के भाई नरसी जाटव ने पुलिस चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया कि पारस अब रूबी से कोई संपर्क नहीं करेगा। कुछ समय तक बातचीत बंद भी रही, लेकिन जब रूबी का रिश्ता तय हुआ और 12 अप्रैल को उसकी शादी की तारीख तय कर दी गई, तब पारस फिर से उसके संपर्क में आ गया। पारस का दावा है कि इसी दबाव में उसने रूबी के साथ गांव से भागने की योजना बनाई।


लगातार ट्रेन में सफर करते रहे दोनों

अधिवक्ताओं के अनुसार, पारस ने रूबी को बताया कि वह उससे आज भी प्यार करता है। पारस का दावा है कि रूबी अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी, उसने न तो अपहरण किया और न ही कोई जबरदस्ती की। उसका कहना है कि सकौती स्टेशन पर पुलिस ने दोनों को टोका भी था, लेकिन बाद में वे दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार होकर निकल गए और लगातार ट्रेन में ही सफर करते रहे।


प्‍यार था तो मां की हत्‍या क्‍यों की: रूबी का भाई

दूसरी ओर, रूबी के भाई नरसी जाटव ने पारस के सभी दावों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि यह प्रेम नहीं, बल्कि बचने की साजिश है। नरसी का सीधा सवाल है कि अगर पारस रूबी से प्यार करता था, तो उसकी मां सुनीता की हत्या क्यों की? परिवार का आरोप है कि पारस ने तमंचा दिखाकर रूबी को अगवा किया। रूबी ने भी अदालत में बयान दिया है कि उसे डराकर साथ ले जाया गया।

हरिद्वार से पकड़े गए रूबी और पारस

पुलिस के मुताबिक, 8 जनवरी को खेत जाते समय सुनीता की हत्या कर पारस रूबी को अगवा कर ले गया था। इस घटना के बाद मामला राजनीतिक रंग ले बैठा। सत्ता और विपक्ष के नेताओं ने युवती की बरामदगी को लेकर प्रदर्शन किए। तीसरे दिन पुलिस ने हरिद्वार के चूडियाला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पारस को गिरफ्तार कर रूबी को सुरक्षित बरामद किया। कोर्ट में बयान के बाद रूबी को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि पारस को जेल भेज दिया गया।


रूबी के घर के बाहर 24 घंटे पुलिस

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पारस को जल्द ही पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि हत्या में प्रयुक्त फरसा और तमंचे की बरामदगी की जा सके। वहीं, पारस के अधिवक्ताओं ने उसके नाबालिग होने की अर्जी भी अदालत में दाखिल की है, जिस पर फिलहाल कोई रिपोर्ट तलब नहीं की गई है। फिलहाल रूबी की सुरक्षा के लिए उसके घर आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाकर चौबीसों घंटे महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.