हमें भी राहत चाहिए... वोडाफोन-आइडिया के फैसले के बाद अब एयरटेल ने लिया फैसला, सरकार के पास जाएगी कंपनी

Updated on 05-11-2025 01:54 PM
नई दिल्ली: वोडाफोन-आइडिया (Vi) को एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। अब भारती एयरटेल भी एजीआर मामले में राहत के लिए फिर से सरकार से संपर्क करेगी। भारती एयरटेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कंपनी सरकार से एजीआर बकाए का फिर से आकलन और मिलान करने का अनुरोध करेगी।

सरकार के मुताबिक, देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल पर 31 मार्च तक 48,103 करोड़ रुपये का एजीआर बकाया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह रकम ब्याज जुड़ने से और बढ़ गई है। जब सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया था, तब दूरसंचार विभाग (DoT) के अनुसार एयरटेल पर 44,000 करोड़ रुपये का बकाया था, जबकि कंपनी का अपना आकलन 13,000 करोड़ रुपये था। एयरटेल अब तक 18,000 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी है, जिसमें 5,000 करोड़ रुपये की एक अंतरिम (ad-hoc) राशि भी शामिल है।

क्या कहा कंपनी ने?

भारती एयरटेल के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गोपाल विट्टल ने कहा, 'हमने हमेशा कहा है कि साल 2019 का एजीआर फैसला इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका था। यह और भी निराशाजनक था कि गणना की गलतियों को भी स्वीकार नहीं किया गया।' उन्होंने कहा, 'हमें खुशी है कि कोर्ट ने एजीआर देनदारियों के मिलान की अनुमति दी है। अब हम इसे एक-एक करके आगे बढ़ाएंगे। सबसे पहले, हम सरकार से संपर्क करेंगे और यह काम कंपनी आने वाले दिनों में करेगी। उसके बाद हम आगे की रणनीति तय करेंगे।'

साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया था। कोर्ट ने एजीआर की व्यापक परिभाषा को बरकरार रखा था, जिसमें टेलीकॉम कंपनियों द्वारा अर्जित सभी तरह की आय शामिल थी, न कि केवल टेलीकॉम से होने वाली आय। इस फैसले के कारण टेलीकॉम कंपनियों पर भारी भरकम बकाया हो गया था।

सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुकी है याचिका

इससे पहले कंपनी ने ब्याज, जुर्माने और जुर्माने पर ब्याज के रूप में 34,745 करोड़ रुपये के एजीआर बकाए को माफ करने की मांग की थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.