जल की धार- अब 54 लाख पार

Updated on 08-11-2022 05:02 PM

जल जीवन मिशन में मध्यप्रदेश के 54 लाख 9 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों के घर पर नल कनेक्शन से जल उपलब्धता सुनिश्चित की जा चुकी है। करीब 50 हजार करोड़ रूपये लागत की जल प्रदाय योजनाओं पर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश के लिए मिशन में ग्रामीण आबादी को दिए जाने वाले नल कनेक्शन के सम्पूर्ण लक्ष्य में 45.06 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की जा चुकी है।

मिशन में मध्यप्रदेश के बुरहानपुर को देश का शत-प्रतिशत "हर घर जल" सर्टिफाइड जिला होने का प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। देश में 20 लाख से अधिक वार्षिक लक्ष्य वाले 12 बड़े राज्यों में प्रदेश ने अपना अच्छा स्थान लगातार बनाये रखा है। इसी तरह इन 12 राज्यों में सर्वाधिक ग्रामों के शत-प्रतिशत "हर घर जल" उपलब्ध करवाने में प्रदेश दूसरे पायदान पर है। अब तक प्रदेश के 6 हजार 817 ग्राम शत-प्रतिशत "हर घर जल" युक्त हो चुके हैं. इनमें से केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा सर्वाधिक सर्टिफाइड घोषित ग्रामों की संख्या में मध्यप्रदेश अव्वल है। इसी श्रृंखला में ग्रामीण क्षेत्र में संचालित 41 हजार 284 आँगनवाड़ियों और 71 हजार 140 शालाओं में नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाने की व्यवस्था भी की गई है। शेष शालाओं एवं आँगनवाड़ियों में भी नल कनेक्शन के कार्य निरंतर जारी हैं।

प्रदेश के पाँच जिले आगर-मालवा, हरदा, निवाड़ी, दतिया और इंदौर मिशन में अपने लक्ष्य को पाने के निकट हैं। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में जल प्रदाय योजनाओं के कार्य हो रहे हैं। अब तक 4 हजार 247 ग्राम में 100 से 90 प्रतिशत, 2 हजार 77 ग्राम में 90 से 80 प्रतिशत, 1 हजार 600 ग्राम में 80 से 70 और 14 हजार 985 ग्राम की जल प्रदाय योजनाओं के कार्य 70 से 60 प्रतिशत प्रगतिरत हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.