छत्तीसगढ़ की 7 नदियों का पानी और मिट्टी से Bharat Jodo Yatra के दौरान रोपे जायेंगे पौधे

Updated on 25-11-2022 04:16 PM

रायपुर

Bharat Jodo Yatra कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के रूट में छत्तीसगढ़ शामिल नहीं है,लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत राज्य के कई नेता इस यात्रा में लगातार शामिल हो रहे हैं। आगामी 26 और 27 नवंबर को खंडवा जिले के मोरटक्का से इंदौर तक जारी रहने वाली भारत जोड़ो पदयात्रा में छत्तीसगढ़ के यात्रियों का जत्था भी शामिल होगा,जिसमे 324 कांग्रेसी शामिल होंगे। खास बात यह है कि इस यात्रा में कांग्रेस नेता छत्तीसगढ़ की 7 नदियों अरपा, पैरी, सोंढूर, हसदेव, शिवनाथ, इंद्रावती और महानदी का जल और कलश में मिट्टी लेकर शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री संगठन अमरजीत चावला ने बताया कि सभी 7 नदियों का जल और वहां की मिट्टी का उपयोग करके राहुल गांधी भारत जोड़ने का संकल्प के साथ पौधरोपण करेंगे। यह यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर किया जा रहा है। जिन राज्यों से पदयात्रा नहीं गुजर रही है, वहां की मिट्टी और पानी से पौधे लगाए जा रहे हैं। चावला ने बताया कि पदयात्रा में सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत सरकार अन्य मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी भी शामिल होंगे। भारत जोड़ो यात्रा में 26 और 27 नवंबर को छत्तीसगढ़ के 19 नेता शामिल होंगे। अन्य 305 लोग 26 या 27 नवंबर में किसी एक दिन पदयात्रा में शामिल हो सकेंगे,जबकि छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव खास तौर पर शामिल होंगे। उनके साथ सह प्रभारी डा. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उलका, सांसद केटीएस तुलसी, रंजीत रंजन, राजीव शुक्ला, फूलोदेवी नेताम,दीपक बैज भी नजर आएंगे। इसके अलावा संगठन महामंत्री अमरजीत चावला, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, सीएमडीसी के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, सफी अहमद, राकेश गुप्ता, पंकज महावर और पूर्णचंद कोको पाढ़ी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.