49 सेकंड की वीडियो में देखें, लॉर्ड रिंकू सिंह ने कैसे चीन में लाया तूफान, 247 के स्ट्राइक रेट से बरसाए रन

Updated on 03-10-2023 01:31 PM
हांगझोऊ: भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2023 के पुरुषों के क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में नेपाल को 23 रनों से हरा दिया। इसमें कोई शक नहीं कि जीत के असल हीरो युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल रहे, जिन्होंने 49 गेंदों में 100 रनों की तूफानी पारी खेली। हालांकि, वह जब आउट हुए तो भारतीय पारी को असल रफ्तार फैंस के बीच लॉर्ड नाम से मशहूर रिंकू सिंह ने दी। इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग के अंदाज में 15 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 37 रन ठोके।

रिंकू जब मैदान पर उतरे तो यशस्वी जासयवाल का बल्ला ठहर चुका था। वह 49 गेंदों में 8 चोके और 7 छक्के के दम पर 100 रन बनाकर आउट हो चुके थे। दीपेंद्र सिंह की गेंद पर उनका कैच अबिनाश बोहरा ने लपका। यशस्वी के आउट होने के बाद नेपाल के गेंदबाज जानते थे कि मैदान पर आने वाला नया बल्लेबाज उनसे भी खूंखार है। रिंकू सिंह ने शुरुआत भी इसी अंदाज में की।

उन्होंने 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर अबिनाश को लॉन्ग ऑफ पर छक्का जड़ा तो रोहित पौडेल को मिडविकेट पर मैक्सिमम के लिए पहुंचाया। यह कहानी 19वें ओवर तक रही। आखिरी ओवर में अबिनाश के हाथों में गेंद थी और सामने थे रिंकू सिंह। रिंकू ने पहलली गेंद को बैकवर्ड पॉइंट पर 4 रनों के लिए भेजा तो अगली गेंद को 6 रनों के लिए मिडविकेट सीमारेखा पर दर्शनीय शॉट लगाया। तीसरी गेंद पर फिर 4 रनों के लिए सीमारेखा पार कर गई।

चौथी गेंद पर रिंकू ने सिंगल लिया, जबकि अगली गेंद वाइड रही। इस पर शिवम दुबे ने एक रन चुरा लिए और अब फिर रिंकू सिंह स्ट्राइक पर थे। उन्होंने 5वीं गेंद को डीप एक्स्ट्रा कवर पर 6 रनों के लिए बाउंड्र से बाहर भेजा तो अगली गेंद पर 2 रन चुरा लिए। इस तरह रिंकू सिंह ने भारत को 202 रनों तक पहुंचा दिया। जवाब में नेपाल ने पूरी कोशिश की लक्ष्य पाने की, लेकिन टीम 9 विकेट पर 179 रन तक की पहुंच सकी। भारत के लिए आवेश खान और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट झटके, जबकि 2 विकेट अर्शदीप के नाम रहे। एक विकेट साई किशोर के खाते में गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.