वसीम अकरम ने बताया किसे चुनते जसप्रीत बुमराह का रिप्लेसमेंट

Updated on 13-10-2022 04:50 PM

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह कौन लेगा? इसका आधिकारिक ऐलान भले ही ना हुआ हो, लेकिन मोहम्मद शमी फिलहाल इस रेस में सबसे आगे हैं और माना जा रहा है कि यह तय हो चुका है कि वही भारतीय टीम में बुमराह की जगह लेंगे। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम की सोच हालांकि इससे अलग है। शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज के भी ऑस्ट्रेलिया जाने की खबरें आई हैं। लेकिन अकरम का मानना है कि अगर वह टीम इंडिया के थिंक टैंक का हिस्सा होते तो वह उमरान मलिक को बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुनते।

अकरम ने कहा, 'आपने उस लड़के को देखा है? उमरान मलिक... वह तेज है, इंडियन टीम उसे आयरलैंड ले गई थी, जहां उसकी धुनाई हुई थी, लेकिन टी20 क्रिकेट में ऐसा होता है। लेकिन आपको उसके साथ ही लगे रहना था। अगर मैं भारतीय थिंक टैंक का हिस्सा होता तो उसे हमेशा टीम के साथ रखता। टी20 क्रिकेट में अनुभव बहुत अहम होता है।'

अकरम ने आगे कहा, 'दुर्भाग्य की बात है कि टी20 फॉर्मेट गेंदबाजों के लिए नहीं है। यह एंटरटेनिंग है और दुनियाभर में इसकी धूम है। गेंदबाजों को यह समझना होगा कि कभी-कभी उनकी धुनाई होगी ही।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.