क्या जल्दीबाजी में हुआ था अधूरे पोखरा एयरपोर्ट का उद्घाटन? विमान हादसे के बाद उठे कई सवाल

Updated on 16-01-2023 07:17 PM
काठमांडू: नेपाल के पोखरा हवाई अड्डे के पास येति एयरलाइंस के विमान दुर्घटना में सभी 72 यात्रियों की मौत हुई है। इसे पिछले 30 साल में नेपाल में हुआ सबसे बड़ा विमान दुर्घटना बताया जा रहा है। यह विमान पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय रनवे से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर सेती नदी के पास गिर गया था। एयरलाइन का दावा है कि विमान के इंजन सही ढंग से काम कर रहे थे और मौसम भी साफ था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि फिर हादसे की वजह क्या हो सकती है। इस विमान दुर्घटना के बाद कई लोगों ने पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

पीएम बनने के सातवें दिन ही प्रचंड ने किया था उद्घाटन


पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन 1 जनवरी को नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने किया था। लोगों के सवाल हैं कि क्या इस हवाई अड्डे का उद्घाटन बिना काम पूरा हुए किया गया था। या क्या चीन की सीएएमसी इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड ने चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव प्रोजक्ट के तहत किया गया निर्माण पर्याप्त नहीं था। पोखरा हवाई अड्डे को अप्रैल 2022 में चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने तत्कालीन नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को सौंपा था। जिसके बाद प्रचंड ने प्रधानमंत्री बनने के सातवें दिन ही इस एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया।

उद्घाटन के 15 दिनों के अंदर हुई दुर्घटना


पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के 15 दिनों के भीतर इस दुर्घटना ने चिंता पैदा कर दी है। ऐसे में नेपाल सरकार ने इस दुर्घटना की जांच के लिए रविवार को पांच सदस्यीय आयोग का गठन किया है। नेपाली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आयोग एयरपोर्ट के निर्माण का भी अध्ययन करेगा। प्रचंड की अध्यक्षता में आयोजित नेपाली मंत्रिपरिषद की आपात बैठक में विमान दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक मनाने के लिए 16 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा भी की गई।


पोखरा एयरपोर्ट को लेकर उठे कई सवाल


सीएनएन न्यूज 18 की रिपोर्ट में एक उच्च पदस्थ सूत्र के हवाले से बताया गया है कि जांच के लिए गठित आयोग की तकनीकी टीम को हवाई अड्डे के निर्माण में उपयोग की गई सामग्री का अध्ययन करना होगा। एक अन्य सूत्र ने कहा कि पायलटों की क्षमता के बारे में कई संदेह हैं। साथ ही, पोखरा हवाई अड्डे का स्थान एक चिंता का विषय है। अन्य सवालों में यह है कि क्या हवाई अड्डे का उद्घाटन जल्दबाजी में किया गया था और क्या खतरों को ध्यान में नहीं रखा गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.