क्या रोहित शर्मा के साथ हुआ अन्याय? जानें क्या है 3M रूल, जिससे बच सकते थे हिटमैन

Updated on 10-05-2023 08:41 PM
मुंबई: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ रिव्यू पर एलबीडब्ल्यू दिए जाने के बाद रोहित शर्मा खुश नहीं थे। हिटमैन को आउट दिए जाने पर मोहम्मद कैफ और मुनफ पटेल ने भी सवाल खड़े किए हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान के पैड पर गेंद लगी थी, जिसपर RCB ने डीआरएस लिया। थर्ड अंपायर ने हिटमैन को आउट करार दिया। हालांकि, रिव्यू के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसकी वजह से यह फैसला थोड़ा हैरान करने वाला था।

आखिर क्यों रोहित को आउट दिए जाने पर हर कोई हैरान?


सोशल मीडिया पर फैंस का मानना है कि यह रोहित शर्मा के साथ अन्याय है। कैफ और मुनफ के सवाल उठाने की वजह से थर्ड अंपायर के इस फैसले पर विवाद और बढ़ गया। खुद रोहित शर्मा भी हैरान थे। वह पवेलियन लौटने के बाद भी इस पर भरोसा नहीं कर पा रहे थे। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर क्यों रोहित शर्मा के आउट दिए जाने पर पूर्व क्रिकेटर्स, कमेंटेटर्स और फैंस हैरान हैं, क्या कोई ऐसा नियम है, जिससे वह बच सकते थे...

थर्ड अंपायर ने क्यों दिया रोहित शर्मा के खिलाफ फैसला?


दरअसल, वानिंदु हसरंगा की गेंद रोहित के पैड पर जब लगी तो मैदानी अंपायरों ने नॉट आउट दे दिया था। हालांकि, फाफ डु प्लेसिस ने फैसले का समीक्षा करने का विकल्प चुना। रिप्ले में से पता चला कि अल्ट्राएज में दिख रहा है कि रोहित ने गेंद को हिट नहीं किया। बॉल-ट्रैकिंग डिवाइस से पता चला कि गेंद स्टंप्स को हिट कर रही थी। इसे देखकर थर्ड अंपायर ने रोहित को आउट करार दिया। इस पर रोहित शर्मा हैरान दिखे।

क्या कहता है 3m DRS lbw Impact Rule?


हैरानी की असल वजह रोहित शर्मा और स्टंप्स के बीच की दूरी थी। LBW के 3m DRS क्लॉज के अनुसार, पॉइंट ऑफ इम्पैक्ट पर बल्लेबाज और स्टंप्स की दूरी 3 मीटर या उससे अधिक होने पर नॉट आउट करार दिया जाता है। अब आते हैं रोहित के मामले पर। मुनफ पटेल की मानें तो रोहित जहां खड़े थे वहां से स्टंप्स की दूरी 3.7 मीटर थी। यानी नियम के मुताबकि रोहित नॉट आउट करार दिए जा सकते थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.