बल्ले पर फिलिस्तीन का झंडा लगाकर इतरा रहा था, पाकिस्तान ने अपने ही खिलाड़ी पर ठोका भारी भरकम जुर्माना

Updated on 27-11-2023 02:59 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के मध्यक्रम के बल्लेबाज आजम खान पर कराची में नेशनल टी20 टूर्नामेंट के दौरान कपड़े और उपकरण नियमों का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया। विस्फोटक बल्लेबाज आजम पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान रह चुके मोइन खान के बेटे हैं। टूर्नामेंट में रविवार को लाहौर ब्लूज और कराची व्हाइट्स के बीच मुकाबला खेला गया था।

बल्ले पर फिलिस्तीन का झंडा

नेशनल टी20 मैच के दौरान आजम खान ने अपने बल्ले पर फिलिस्तीन का झंडा लगाया था। इसी वजह से उनपर यह फाइन लगाया गया। रेफरी ने पहले बल्लेबाज को चेतावनी दी थी कि वह अपने बल्ले पर फिलिस्तीन का झंडा न लगाए क्योंकि यह आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन होगा, जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) भी एक हस्ताक्षरकर्ता है। सूत्रों के मुताबिक, आजम ने रेफरी को बताया कि उनके सभी बल्लों पर एक जैसे स्टिकर लगे हैं।

पिछले दो मैच में भी बैट पर था स्टिकर

पाकिस्तान की मीडिया के अनुसार नेशनल टी20 कप के पिछले दो मैचों के दौरान आजम के बल्ले पर वही स्टिकर था। हालांकि, आज के खेल से पहले किसी ने उन्हें चेतावनी नहीं दी थी। कपड़ों और उपकरणों के लिए आईसीसी के नियम में कहा गया है कि खिलाड़ियों को ऐसे संदेश प्रदर्शित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी जो राजनीतिक, धार्मिक या नस्लीय गतिविधियों या कारणों से जुड़े हों।

आजम की टीम को मिली हार

इस मुकाबले में आजम खान की कराची कराची को हार झेलनी पड़ी। पहले बैटिंग करते हुए लाहौर ब्लूज ने 8 विकेट पर 159 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज इमरान बट्ट ने 35 गेंद पर 54 रनों का योगदान दिया। कप्तान हुसैन तलत ने 45 रन बनाए। जवाब में कराची की टीम 154 रन ही बना पाई और मुकाबला 5 रनों से हार गई। अम्माद खान ने 45 जबकि आजम खान ने 35 रनों का योगदान दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.