दूसरी बीवी का आपत्तिजनक वीडियो जारी करने में था अदनान सामी का हाथ? भाई जुनैद के गंभीर आरोप

Updated on 08-04-2023 09:01 PM
अदनान सामी बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर हैं, लेकिन वो प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर उनका नाम विवाद से जुड़ गया है। इस बार उनके अपने ही भाई जुनैद ने उनपर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्हें झूठा कहा है। साथ ही कई खुलासे किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी थी, लेकिन अब उनके पोस्ट को हटा दिया गया है। हालांकि, हमारे पास वो पोस्ट (स्क्रीनशॉट के जरिए) मौजूद है।
जुनैद ने भाई अदनान सामी के बारे में किए चौंकाने वाले दावे
अदनान सामी देश के फेमस सिंगर्स में से एक हैं। उनके भाई जुनैद सामी खान (Adnan Sami Brother Junaid Sami Khan) भी सिंगर हैं। जुनैद ने कथित तौर पर सोशल मीडिया का सहारा लिया और पोस्ट (अब हटा लिया गया है) में भाई अदनान के खिलाफ चौंकाने वाले आरोप लगाए।
अदनान ने जन्म स्थान को लेकर बोला झूठ!
Junaid Sami Khan की पोस्ट में लिखा था, 'अदनान सामी का जन्म 15 अगस्त 1969 को रावल पिंडी हॉस्पिटल में हुआ था। साल 1973 में मेरा जन्म भी उसी हॉस्पिटल में हुआ। तो उसका कहना था कि वो इंग्लैंड या किसी अन्य जगह पर पैदा हुआ, सब झूठ है। इंग्लैंड में वो O लेवल में फेल हो गए और लाहौर से डिग्री हासिल की। उन्होंने अबू धाबी से प्राइवेटली A लेवल किया।'

दूसरी बीवी को लेकर सनसनीखेज आरोप

जुनैद ने ये भी दावा किया कि अदनान अपनी दूसरी बीवी का एक आपत्तिजनक वीडियो जारी करने में शामिल थे। अदनान सामी ने साल 1993 में एक्ट्रेस जेबा बख्तियार से शादी की थी। कपल का एक बेटा है, जिसका नाम अजान सामी खान है। शादी के तीन साल बाद इनका तलाक हो गया था। साल 2001 में अदनान ने दुबई की रहने वाली Arab Sabah Galadari से शादी की। ये दोनों की ही दूसरी शादी थी। अरब सबाह का पहली शादी से बेटा भी था। अदनानी की ये शादी भी नहीं चली और एक-डेढ़ साल के अंदर ही उनका तलाक हो गया। फिर साल 2008 में अरब सबाह मुंबई लौटीं और अदनान से दोबारा शादी की, लेकिन इस बार भी दोनों एक साल से ज्यादा साथ नहीं रह पाए और अरब सबाह ने दोबारा तलाक की अर्जी दायर की। साल 2010 में अदनान ने Roya Sami Khan से शादी की। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम Medina है।

अदनान ने भाई को कर दिया पीछे!

पोस्ट में आगे लिखा है, 'अदनान सामी म्यूजिक की नजर में मेरी बड़ी मदद कर सकते थे! वो जानते हं कि मुझमें भी प्रतिभा है और मैं गा सकता हूं। कई लोगों ने मुझसे कहा है कि मेरी आवाज उनसे थोड़ी बेहतर है। लेकिन उन्होंने कभी मेरी परवाह नहीं की और सेल्फिश बने रहे। मुझे इंडिया में कभी लॉन्च नहीं किया। वो एक शैडी (संदेह से भरा) आदमी है। क्या उन्हें डर था कि करियर के लिहाज से मैं उनसे आगे निकल सकता हूं? इसे खारिज मत करो। अब मैं घर पर बैठा हूं और कुछ नहीं कर रहा हूं। इसका मुख्य कारण अदनान सामी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.