वॉरेन बफेट को 92 साल की उम्र में सता रहा इस बात का डर, कह दी ये बड़ी बात

Updated on 08-05-2023 07:30 PM
नई दिल्ली: वॉरेन बफेट की कंपनी बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) ने पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। इस अवधि में कंपनी को 35.5 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ है। यह Apple इंक जैसे शेयरों से ज्यादा लाभ को दिखाता है। फर्म का कैश होल्ड 130 अरब डॉलर से अधिक हो गया। निवेश से होने वाली हायर इनकम ने ऑपरेटिंग प्रॉफिट को बढ़ाया है। कंपनी की नेट इनकम 24,377 डॉलर प्रति क्लास A शेयर के बराबर हो गई है और यह एक साल पहले 5.58 अरब डॉलर या 3,784 डॉलर प्रति शेयर से बढ़ गई। दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति, बफेट ने साल 1965 से बर्कशायर को चलाया है। इनके दर्जनों व्यवसायों में जिको कार बीमा, बीएनएसएफ रेलमार्ग और डेयरी क्वीन और फ्रूट ऑफ द लूम आदि शामिल हैं। दिग्गज अरबपति को अब 92 वर्ष की उम्र में डर सता रहा है। उन्होंने इसका जिक्र किया है।

आगे घट सकती है कमाई


दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट (Warren Buffett) के विचार बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) के साथ अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी गहरे प्रभाव डालते हैं। वॉरेन बफे ने कहा है कि अच्छा समय अब खत्म हो सकता है। बफेट के मुताबिक, इस साल बर्कशायर के अधिकांश ऑपरेशन की कमाई में गिरावट आ सकती है। उन्होंने इसके पीछे की वजह लंबे समय से अनुमानित मंदी से आर्थिक गतिविधियों का धीमा होना बताया है। ओमाहा, नेब्रास्का में समूह की वार्षिक आम बैठक में ये टिप्पणी की है। हाल ही बर्कशायर ने पहली तिमाही में ऑपरेशन कमाई में 8.07 बिलियन डॉलर के साथ लगभग 13% वृद्धि दर्ज की है।

बफेट ने ताइवान की कंपनी में घटाई हिस्सेदारी


चौथी तिमाही में बफेट ने ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (Taiwan Semiconductor Manufacturing Company) में अपनी हिस्सेदारी घटा दी। कुछ ही महीनों पहले उन्होंने खुलासा किया था कि उनके पास इस कंपनी में बड़ा हिस्सा है। हिस्सेदारी घटाने पर बफेट का कहना था कि यह कंपनी दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण फर्म में से एक है। इसका मैनेजमेंट भी बढ़िया है। बावजूद इसके वह हिस्सेदारी घटा रहे, क्योंकि उन्हें लोकेशन पसंद नहीं आ रही। बफेट का यह इशारा चीन और ताइवान के बीच बढ़ते तनाव की ओर था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.