क्रेडिट कार्ड इंडस्ट्री में तहलका मचाने की तैयारी में वॉरेन बफे, करने जा रहे हैं सबसे बड़ी डील

Updated on 21-02-2024 03:03 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे (Warren Buffett) बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं। उनके निवेश वाला बैंक कैपिटल वन (Capital One) क्रेडिट कार्ड इश्यू करने वाली कंपनी डिस्कवर फाइनेंशियल (Discover Financial) को खरीदने जा रहा है। यह क्रेडिट कार्ड इंडस्ट्री के इतिहास की सबसे बड़ी डील होगी। माना जा रहा है कि इसकी वैल्यू 35.3 अरब डॉलर होगी। इस डील के बाद कैपिटल वन एसेट के हिसाब से दुनिया का छठा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा। इसका मुकाबला जेपी मोर्गन और सिटीग्रुप से होगा। अगर यह डील सफल हुई तो मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी में कैपिटल वन के शेयरहोल्डर्स की हिस्सेदारी 60 परसेंट होगी जबकि बाकी हिस्सेदारी डिस्कवर के शेयरहोल्डर्स के पास होगी।

अमेरिका में क्रेडिट कार्ड इंडस्ट्री में अब तक सबसे बड़ी डील बैंक ऑफ अमेरिका के नाम है। उसने साल 2005 में एमबीएनए कॉर्प को 35.2 अरब डॉलर में खरीदा था। लेकिन वॉरेन बफे अब इसे पीछे छोड़ने जा रहे हैं। बफे दुनिया के टॉप अमीरों में शामिल हैं। दुनिया की कई बड़ी कंपनियों में उनका निवेश है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक बफे की नेटवर्थ 135 अरब डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 15.4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

बफे का पोर्टफोलियो

पिछले साल की दूसरी तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक बफे के कुल पोर्टफोलियो का आधा हिस्सा ऐपल में है। बफे के पोर्टफोलियो में दूसरा सबसे बड़ा शेयर बैंक ऑफ अमेरिका का है। इसमें उनके कुल पोर्टफोलियो का नौ फीसदी हिस्सा है। तीसरे नंबर पर अमेरिकन एक्सप्रेस है। उनके पोर्टफोलियो की 7.2 परसेंट हिस्सेदारी इस कंपनी में है। कोकाकोला में भी बड़ा निवेश किया है। उनके पोर्टफोलियो में इस कंपनी की हिस्सेदारी 7.1 परसेंट है। इसी तरह बफे ने शेवरॉन, ओक्सिडेंटल पेट्रोलियम, Kraft Heinz और मूडीज में भी निवेश है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.