SUV की भारत में बढ़ती सेल्स के प्रति आगाह किया, पैदल चलने वालों के लिए खतरा, अमेरिका से सबक लेने को कहा

Updated on 06-12-2023 02:06 PM
नई दिल्ली: देश में एसयूवी (SUV) की सेल्स तेजी से बढ़ रही है लेकिन इसके साथ ही सड़क हादसे भी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले पांच साल में देश में इस तरह की गाड़ियों की बिक्री करीब दोगुना हो गई है। हर साल बिकने वाली पैसेंजर कारों में एसयूवी की हिस्सेदारी करीब आधी है। जानकारों का कहना है कि एसयूवी से खासकर पैदल चलने वालों के लिए खतरा बढ़ गया है और भारत को अमेरिका से सबक लेते हुए इस तरह के वाहनों को प्रमोट नहीं करना चाहिए। एसयूवी के बोनेट की ऊंचाई दूसरी गाड़ियों की तुलना में काफी ज्यादा होती है। अगर इसका बोनेट शरीर के ऊपरी हिस्से से टकराता है तो जान जाने का खतरा ज्यादा रहता है।

ग्लोबल एनसीएपी के एग्जीक्यूटिव प्रेजिडेंट डेविड वार्ड ने ग्लोबल रोड सेफ्टी इनिशिएटिव में कहा कि भारत को वह गलती नहीं करनी चाहिए जो अमेरिका ने की थी। स्पोर्ट्स यूटिलिटी वीकल्स की बिक्री बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। इन गाड़ियों से पैदल चलने वालों की जान को खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह यह है कि इन गाड़ियों के बोनेट या हुड की ऊंचाई दूसरी गाड़ियों के मुकाबले ज्यादा होती है। अगर हादसे में गाड़ी का बोनेट शरीर के ऊपरी हिस्से से टकराता है तो जान जाने का खतरा बढ़ जाता है। इस इनिशिएटिव का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ रोड ट्रैफिक एजुकेशन ने यूएन की दो संस्थाओं के साथ मिलकर किया था।

अमेरिका को नहीं करना चाहिए फॉलो

वार्ड ने टीओआई से कहा, 'कार इंडस्ट्री हर सेगमेंट में बड़ी और भारी एसयूवी बेचने को आतुर है। यह रोड सेफ्टी के लिहाज से अच्छी बात नहीं है। खासकर छोटी गाड़ियां चलाने वालों और पैदल चलने वालों के लिए खतरा बढ़ गया है। भारत और दूसरे देशों में एसयूवी की बढ़ती डिमांड रोड सेफ्टी और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। सरकारों को इस तरह की बड़ी गाड़ियों की सेल को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। हाल के वर्षों में कारें ज्यादा भारी, बड़ी और ज्यादा पावरफुल हो गई हैं।'

उन्होंने कहा कि भारत को अमेरिका को फॉलो नहीं करना चाहिए। पश्चिमी देशों की तुलना में भारत में ज्यादा लोग सड़क हादसों में जान गंवाते हैं। 2022 में भारत में सड़क हादसों में 1.68 लाख लोगों की मौत हुई थी। इनमें से एक लाख से अधिक दोपहिया सवार और पैदल चलने वाले थे। वार्ड ने अमेरिका में इंश्योरेंस इंस्टीट्यूट फॉर हाइवे सेफ्टी की एक हालिया स्टडी का हवाला दिया। अमेरिका में 80% कारें एसयूवी हैं। इस स्टडी में पैदल चल रहे 18,000 लोगों के साथ हुए हादसों को शामिल किया गया था। इसके मुताबिक 40 इंच से ज्यादा ऊंचे बोनेट वाली एसयूवी और पिक-अप से पैदल चल रहे लोगों के साथ हादसा होने की संभावना 45% ज्यादा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.