
गुवाहाटी: 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम अपनी तैयारियों को परखने के लिए आज बारसापारा स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला वॉर्म-अप मैच खेलेगी। इन मैचों को आधिकारिक दर्जा हासिल नहीं है और ऐसे में दोनों टीम अपने अधिक से अधिक खिलाड़ियों का उपयोग कर सकती हैं। वैसे कोई भी टीम इन मैच में अपनी रणनीति का खुलासा करने से बचना चाहेगी। इंग्लैंड ने पिछले कुछ वर्षों में तीनों प्रारूप में अपनी रणनीति बदली है और उसके पास मजबूत बैटिंग ऑर्डर है। जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियम लिविंगस्टोन और मोईन अली जैसे बल्लेबाज किसी भी तरह के आक्रमण को ध्वस्त करने में सक्षम हैं और ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को खुद को परखने का मौका मिलेगा।