पश्चिम एशिया में युद्ध से बाजार में हाहाकार, इन्वेस्टर्स के 4 लाख करोड़ स्वाहा

Updated on 09-10-2023 04:42 PM

नई दिल्ली: इजरायल पर हमास के हमले के बाद पश्चिम एशिया में शुरू हुई लड़ाई का आज घरेलू बाजार में भी असर देखने को मिल रहा है। हफ्ते के पहले दिन बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) दोनों ही भारी गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स करीब 500 अंक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है जबकि निफ्टी 19,500 अंक के करीब आ चुका है। इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) और सुजलॉन (Suzlon) के शेयरों में पांच फीसदी गिरावट आई है जबकि वीआईएक्स (VIX) में 12 फीसदी की तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट से निवेशकों को चार लाख करोड़ रुपये का झटका लगा है। बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप गिरकर करीब 316 लाख करोड़ रुपये रह गया जो पिछले सेशन में 320 लाख करोड़ रुपये था।

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, एसबीआई, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील और इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है जबकि केवल एचसीएल टेक, टीसीएस और इन्फोसिस के शेयरों में तेजी आई है। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी पीएसयू में 2.5 फीसदी गिरावट आई है। पंजाब एंड सिंध बैंक, पीएनबी और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में गिरावट से ऐसा हुआ। जिंदल स्टेनलेस, एनएमडीसी और सेल में गिरावट से निफ्टी भी करीब दो फीसदी गिरावट के साथ खुला। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप100 में 1.4 फीसदी और स्मॉलकैप 100 में 1.8 फीसदी गिरावट आई है।

 
क्या कहते हैं जानकार
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज में चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट वी के विजयकुमार ने कहा कि इजरायल और हमास के बीच संघर्ष से मार्केट में भारी अनिश्चितता दिख रही है। किसी को भी पता नहीं है कि यह लड़ाई किस दिशा में जाएगी। बाजार के संदर्भ में यह जानना जरूरी है कि इससे भारी तबाही है लेकिन इससे तेल सप्लाई में कोई बड़ा व्यवधान होने की आशंका नहीं है। अगर ईरान भी इस लड़ाई में कूदता है तो फिर स्थिति बदल सकती है। इससे तेल की सप्लाई बाधित हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.