शेयर बायबैक में छापना चाहते हैं नोट? इन 2 बड़ी कंपनियों में आ रहा है मौका

Updated on 21-07-2023 04:16 PM
नई दिल्ली : अगर आप शेयर बायबैक (Share Buyback) का फायदा उठाना पसंद करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दो कंपनियां शेयर बायबैक की योजना बना रही हैं। पहली है इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (Larsen and Toubro)। और दूसरी है ऑनलाइन बिजनस-टू-बिजनस मार्केटप्लेस इंडियामार्ट (IndiaMART)। एलएंडटी (L&T) ने गुरुवार को कहा कि वह अगले हफ्ते होने वाली बोर्ड मीटिंग में शेयर बायबैक पर विचार करेगी। यह कंपनी के इतिहास में पहला शेयर बायबैक होगा। कंपनी के शेयर बायबैक प्लान की खबर के बाद एलएंडटी के शेयरों (L&T Share Price) में तेजी देखने को मिल रही है।

25 जुलाई को होगी बैठक

जून तिमाही के परिणामों को मंजूरी देने के लिए एलएंडटी बोर्ड की बैठक 25 जुलाई को हो रही है। बैठक के दौरान कंपनी एक्ट, 2013 और सेबी (बायबैक एंड सिक्युरिटीज) रेगुलेशंस 2018 के तहत इक्विटी शेयरों के बायबैक पर विचार करेगी। इसके अलवा मीटिंग में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए इक्विटी शेयरों पर स्पेशल डिविडेंड पर भी विचार किया जाएगा।


2 अगस्त हो सकती है रिकॉर्ड डेट

एलएंडटी ने कहा, 'यदि मंजूरी मिल जाती है तो इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट बुधवार, 2 अगस्त 2023 होगी।' इस बीच कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि उसके बोर्ड ने इसके पूर्ण स्वामित्व वाली दो सब्सिडियरीज- एलएंडटी इनोवेशन कैंपस (चेन्नई) लिमिटेड और एलएंडटी सीवुड्स लिमिटेड के विलय को मंजूरी दे दी है।

52 वीक हाई पर कंपनी का शेयर

लार्सन एंट टुब्रो का शेयर शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ ट्रेड करता दिखा। कंपनी का शेयर बीएसई पर करीब 11 बजे 2.65 फीसदी या 66 रुपये बढ़कर 2555.60 पर ट्रेड करता दिखा। यह शुरुआती कारोबार में अधिकतम 2572.80 रुपये तक गया था। यह इस शेयर का 52 वीक हाई भी है। वहीं, इसका 52 वीक लो 1715 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप बीएसई पर 3,59,517.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

इंडियामार्ट ने दी शेयर बायबैक को मंजूरी
उधर इंडियामार्ट के बोर्ड ने शेयर बायबैक प्लान को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने गुरुवार को एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी थी। बायबैक ऐसे समय में आ रहा है, जब कंपनी के मुनाफे में काफी उछाल दर्ज किया गया है। पहली तिमाही में इस नोएडा बेस्ड कंपनी का शुद्ध मुनाफा 77 फीसदी उछाल के साथ 83 करोड़ रुपये दर्ज हुआ। अभी तक बायबैक की डेट, रिकॉर्ड डेट, टाइमलाइन और दूसरी जानकारियों के बारे में नहीं बताया गया है। शुक्रवार को इंडियामार्ट के शेयर में बंपर उछाल देखने को मिली। यह शेयर 7.61 फीसदी या 220.70 रुपये की बढ़त के साथ 3123 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.