शेयर बाजार में जमकर छापना चाहते है पैसे? राकेश झुनझुनवाला के इन टिप्स को आज से ही करें फॉलो

Updated on 25-07-2023 05:12 PM
नई दिल्ली : राकेश झुनझुनवाला को कौन नहीं जानता। शेयर मार्केट के दिग्गज निवेशक जो भारत के वॉरेन बफेट के नाम से जाने जाते थे। झुनझुनवाला अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन आज भी बड़ी संख्या में शेयर मार्केट इन्वेस्टर्स उनके टिप्स (Rakesh Jhunjhunwala Share Market Tips) को फॉलो करते हैं। झुनझुनवाला की इन्वेस्टमेंट जर्नी ने लाखों ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स को इन्सपायर किया है। उन्होंने सिर्फ 5,000 रुपये के साथ दलाल स्ट्रीट में एंट्री मारी थी। साल 1985 में तब सेंसेक्स 150 अंक के करीब था। आज हम आपको राकेश झुनझुनवाला के कुछ शेयर मार्केट इन्वेस्टमेंट टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

खुद का रिसर्च करें


राकेश झुनझुनवाला ने अपनी इन्वेस्टमेंट जर्नी में यह महत्वपूर्ण सीख हासिल की थी कि निवेशक को शेयर बाजार के बारे में खुद रिसर्च करना जरूरी होता है। उनका कहना था कि निवेशक को खुद के लिए समय निकालना चाहिए। उसे विभिन्न स्रोतों से खुद को स्किल्ड करना चाहिए। निवेशक को बाजार के ताजा रुझान और ट्रेंड से अपडेट रहना चाहिए, जिससे उन्हें निवेश के बेहतर मौकों का पता चल सके।

एक साथ सारा पैसा नहीं लगाएं


राकेश झुनझुनवाला कहते थे कि निवेशक को सारा पैसा एक ही बार में निवेश नहीं करना चाहिए। निवेशक को नियमित अंतराल पर निवेश करते रहना चाहिए। उसे धीरे-धीरे अपना निवेश बढ़ाना चाहिए। इससे निवेशक को बाजार में होने वाले उतार-चढ़ावों का सामना करने में मदद मिलती है। साथ ही उन्हें अपने पोर्टफोलियो को भी स्टेबल रखने में मदद मिलती है।

शेयरों पर रिसर्च और एनालिसिस

राकेश झुनझुनवाला कहते हैं कि एक इन्वेस्टमेंट जर्नी में रिसर्च और एनालिसिस बहुत जरूरी है। वे कहते हैं कि निवेश से पहले शेयर की वैल्यू जरूर चेक करें। इसके लिए फंडामेंटल एनालिसिस, टेक्निकल एनालिसिस और दूसरे अन्य तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे उन्हें सही शेयर चुनने और अपने इन्वेस्टमेंट के फैसले बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।


डरकर नहीं, सोच-समझकर करें निवेश


राकेश झुनझुनवाला विवेकपूर्वक और धैर्यपूर्वक निवेश करने की सलाह देते हैं। इसका मतलब है कि निवेशक को शेयर बाजार में पैनिक करके नहीं, बल्कि सोच-समझकर निवेश करना चाहिए। बाजार के उतार-चढ़ाव में धैर्य बनाए रखना और नुकसान को सहनशीलता के साथ देखना एक अच्छे निवेशक की पहचान होती है।

नुकसान से सीखें


राकेश झुनझुनवाला ने अपनी इन्वेस्टमेंट जर्नी में काफी नुकसान भी उठाए थे। लेकिन उन्होंने हमेशा इनसे कुछ सीखा। वे नुकसान को धैर्यपूर्वक देखते थे और उससे सीखते थे, ताकि उसी गलती को दोहरान से बच सकें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.