जिस इंदिरा ने आपको 18 महीने जेल में रखा उनसे मिलने जाना है? तब जेपी ने दिया था यह जवाब

Updated on 04-04-2023 06:13 PM
नई दिल्‍ली: पिछले कुछ सालों में राजनीति की सूरत हर तरह से बदली है। नेताओं के बयान बहुत हल्‍के हो गए हैं। राजनीतिक शालीनता और गरिमा गुम हो चुकी है। आक्रामकता गाली-गलौच तक उतर आई है। एक-दूसरे पर हमला करते हुए नेता हर हद तोड़ रहे हैं। खुलकर चोर, लुटेरा और डकैत बना दिया जाता है। हर कोई पूछ रहा है कि देश किस राजनीति की तरफ बढ़ गया है। एक वह भी दौर था। इमरजेंसी के बाद हुए चुनाव में जीत के बाद जयप्रकाश नारायण (JP) ने दिल्‍ली में सबसे पहले इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) से मिलने का प्‍लान बनाया। लोग दंग थे। किसी ने सवाल किया कि आप यह क्‍या कर रहे हैं। इस इंदिरा ने ही आपको 18 महीने जेल में रखा था। क्‍या आप भूल गए। तब जेपी ने बहुत प्‍यारा जवाब दिया था। यह जवाब विरोधियों के भी दिल जीत लेने वाला था। उन्‍होंने कहा था कि वह अपने बड़े भाई जवाहर की बेटी इंदू से मिलने जा रहे हैं। इस मुलाकात के दौरान इंदिरा और जेपी दोनों की आंखें डबडबा गई थीं।
जय प्रकाश नारायण को लोकनायक कहा जाता है। उनकी शख्स‍ियत बहुत बड़ी थी। जेपी इंदिरा को बेटी की तरह मानते थे। जेपी की पत्‍नी प्रभावती और इंद‍िरा की मां कमला नेहरू आपस में बहुत अच्‍छी दोस्‍त थीं। उस नाते प्रभावती इंदिरा को अपनी बेटी से कम नहीं समझती थीं। 1973 में कैंसर से प्रभावती की मौत हो गई थी। इसके बाद जेपी एक साल तक राजनीति से दूर हो गए थे। फिर उन्‍होंने ऐसा आंदोलन खड़ा किया जो इतिहास में दर्ज हो गया।
जेपी को इंदिरा ने जेल में डलवाया
जेपी इंदिरा गांधी की नीतियों के खिलाफ हो गए थे। 1974 में पटना में छात्रों ने आंदोलन की शुरुआत की थी। जेपी ने इसका नेतृत्‍व इस शर्त के साथ स्‍वीकार किया कि यह शांतिपूर्ण तरीके से होगा। यह आंदोलन बिहार में सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी मुहिम बनकर उभरा। फिर यह संपूर्ण क्रांति आंदोलन बन गया। जेपी आंदोलन से ही कई राजनीतिक धुरंधर निकले। इनमें मुलायम सिंह यादव, लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार सरीखे नेता शामिल हैं।

संपूर्ण क्रांति के बाद देश में सरकार विरोधी माहौल बना। इंदिरा गांधी का सत्ता में रहना मुश्किल होने लगा। 1975 में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दी। जेपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वह करीब 18 महीने जेल में रहे। इमरजेंसी खत्‍म होने के बाद जब चुनाव हुए तो जेपी ने उत्‍तर भारत में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया। इंदिरा चुनाव हार गई थीं।
चुनाव में पराज‍ित 'बेटी' से म‍िलने गए जेपी
इस चुनावी जीत के बाद जब जेपी दिल्‍ली आए तो सबसे पहले इंदिरा गांधी से मिलने का प्‍लान फिक्‍स किया। लोगों को यह काफी अजीब लगा। तब किसी ने उनसे पूछा कि आप क्‍या कर रहे हैं। वो इंदिरा ही थीं जिन्‍होंने आपको 18 महीने जेल में रखा था। इस पर जेपी का जवाब था, 'मैं अपने बड़े भाई जवाहर की बेटी इंदू से मिलने जा रहा हूं।'

जीत का जश्‍न मनाने के बजाय जेपी पहली बार हार का स्‍वाद चखने वाली इंदिरा गांधी से मिलने सफदरजंग रोड की एक नंबर कोठी में पहुंचे थे। जेपी से मिलने पर इंदिरा के आंसू आ गए थे। उससे भी बड़ी बात यह थी कि अपनी बेटी समान इंदिरा से जीते जेपी भी डबाडब आंसुओं से भरे थे।

राजनीति में आज कटुता इतनी बढ़ गई है कि विरोधी दल के नेता एक-दूसरे को दुश्‍मन की तरह देखने लगे हैं। देश के लिए यह पैर खींचू और वैमन्‍यता से भरी राजनीति सही नहीं है। इससे माहौल जहरीला होता जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.