दिल्ली में खरीदना चाहते हैं DDA के लग्जरी फ्लैट्स और पेंटहाउस? ई-नीलामी के लिए आज से शुरू हैं रजिस्ट्रेशन

Updated on 30-11-2023 02:54 PM
नई दिल्ली : डीडीए की पहली प्रीमियम हाउसिंग स्कीम में हिस्सा लेने के लिए आज सुबह 11 बजे से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस स्कीम में द्वारका सेक्टर-19 बी में बने पेंटहाउस, सुपर एचआईजी, एचआईजी के अलावा द्वारका सेक्टर-14 और लोकनायकपुरम में बने एमआईजी फ्लैट्स भी शामिल हैं। इन फ्लैट्स के लिए डीडीए पहली बार ई-ऑक्शन कर रहा है। ई-ऑक्शन की यह प्रक्रिया पांच जनवरी 2024 से शुरू होगी। ई-ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद लोगों को ईएमडी (अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट) 29 दिसंबर तक जमा करवानी होगी।

आमतौर पर डीडीए पॉकेट में मेंटिनेंस के नाम पर झगड़ा रहता है। इसलिए इस प्रीमियम स्कीम में डीडीए ने डेली मेंटिनेंस और बड़ी मेंटिनेंस के लिए अलग-अलग फंड की व्यवस्था भी की है। डेली मेंटिनेंस का फंड हर फ्लैट ओनर को मंथली बेसिस पर चुकाना होगा। हर फ्लैट ओनर को पॉकेट की आरडब्ल्यूए का सदस्य अनिवार्य रूप से बनना होगा। पहले एक साल के लिए यह फंड एडवांस में डीडीए फ्लैट की कीमतों के साथ ही ले लेगा। यह चार्ज फ्लैट के रिजर्व प्राइज में शामिल नहीं किए गए हैं। अलॉटमेंट लेटर के समय अलग-अलग ब्रेकअप लोगों को दे दिए जाएंगे।

ऐसे होगी कॉमन सर्विस की मेंटिनेंस

सभी अलॉटी के लिए यह जरूरी होगा कि वह रजिस्टर्ड एजेंसी/असोसिएशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर के सदस्य बनें। यह एजेंसी कॉमन पोर्शन और कॉमन सर्विस की मेंटिनेंस के मकसद से बनाई जाएगी। एक पॉकेट में एक ही आरडब्ल्यूए रजिस्टर्ड होगी। ऐसी सुविधाएं जो एक से अधिक आरडब्ल्यूए के लिए कॉमन हैं, जैसे कम्युनिटी सेंटर, जिम आदि की डीडीए खुद मेंटिनेंस करेगा। दो तरह के फंड रहेंगे।

अपफ्रंट पेमेंट
यह फंड फ्लैट की कीमत के साथ ही लिया जाएगा। यह फंड कंसर्न हाउसिंग पॉकेट की सहमति से बड़े मेंटिनेंस वर्क में इस्तेमाल किया जाएगा। आरडब्ल्यूए के बनने के बाद डीडीए इस फंड को उसे हैंडओवर कर देगा।


मंथली मेंटिनेंस चार्ज


डीडीए ने लग्जरी फ्लैट्स के मंथली मेंटिनेंस चार्ज भी तय किए हैं। यह चार्ज फ्लैट के प्रति स्क्वॉयर फिट के हिसाब से तय किए हैं। इसमें 18 प्रतिशत जीएसटी अलग से शामिल होगा। यह मंथली चार्ज भी अपफ्रंट पेमेंट के तौर पर एक साल के लिए ले लिया जाएगा। यदि आरडब्ल्यूए एक साल तक नहीं बन पाती तो इसी चार्ज को अगले साल के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। ग्रीन एरिया, कैंपस की सफाई, कॉमन एरिया में लाइटिंग, लिफ्ट का ऑपरेशन और मेंटिनेंस, कॉमन एरिया का बिजली बिल आदि आरडब्ल्यूए की जिम्मेदारी होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.