वानिंदु हसरंगा ने तोड़ा लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड, बने ये कमाल करने वाले सबसे तेज श्रीलंकाई गेंदबाज

Updated on 20-02-2024 02:03 PM
दांबुला: श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा की कातिलाना गेंदबाजी जारी है। 2019 में डेब्यू करने वाले हसरंगा अब टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले दूसरे श्रीलंकाई गेंदबाज बन चुके हैं। बीती रात अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 में श्रीलंका ने 72 की एकतरफा जीत हासिल की। हसरंगा ने चार ओवर में सिर्फ 19 रन देकर दो विकेट झटके। टी-20 इंटरनेशनल में हसरंगा से पहले सिर्फ 10 खिलाड़ी ही 100 विकेट ले पाए थे। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दूसरे सबसे सबसे तेज खिलाड़ी बने हैं। हसरंगा ने 63वें मैच में अपने विकेटों का शतक पूरा किया जबकि अफगानिस्तान के राशिद खान 53 मैच में यह कारनामा कर लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।


मलिंगा का तोड़ा रिकॉर्ड

वानिंदु हसरंगा से पहले महान तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ही टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका की ओर से 100 विकेट ले पाए हैं। मलिंगा ने 76 मैच में यह कमाल किया था। श्रीलंका की ओर से 2006 से 2020 के बीच मलिंगा ने 84 मैच में 107 विकेट लिए हैं। हसरंगा के नाम अब 63 मैच में कुल 101 टी-20 इंटरनेशनल विकेट हो चुके हैं, जिसमें 15.36 का प्रभावशाली औसत और 6.78 की इकॉनमी रेट शामिल है।

115 पर ही सिमटा अफगानिस्तान
मैच की बात करें तो वानिंदु हसरंगा के शानदार प्रदर्शन के अलावा पूर्व कप्तान और अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज, दिनुरा फर्नांडो और मथीशा पथिराना ने भी श्रीलंका की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैथ्यूज ने नौ रन देकर 2 विकेट लिए, फर्नांडो ने 18 रन देकर दो प्लेयर्स को निपटाया तो मथीशा पथिराना ने 22 रन देकर दो शिकार किए। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 187 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 17 ओवर्स में 115 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

21 फरवरी को आखिरी मैच

श्रीलंका की ओर से सदीरा समरविक्रमा ने सिर्फ 42 गेंदों पर 51 रन बनाए। मैथ्यूज ने भी 22 गेंदों पर 42 रन बनाकर श्रीलंका के लिए तेजतर्रार पारी खेली। मेजबानों के पास अब तीन मैच की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हो चुकी है। लंकन लायंस चाहेंगे कि 21 फरवरी को होने वाले तीसरे टी-20 में टीम जीत हासिल कर सीरीज में क्लीन कर ले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.