सामने छह फील्डर्स की दीवार, यॉर्कर का वार और बोल्ड करने के बाद गालियों की बौछार

Updated on 19-06-2023 08:36 PM
बर्मिंघम: इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के शुरुआती मैच के तीसरे दिन लंच से पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 386 रन पर समेट दिया। मेजबान टीम को इस तरह पहली पारी के आधार पर 35 रन की मामूली बढ़त मिली। इसके बाद दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी इंग्लिश टीम ने दो विकेट जल्दी गंवा दिए। बारिश के चलते मैच कई बार बाधित हुआ। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 10.3 ओवर्स में दो विकेट पर 28 रन बनाए थे। उसने दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट चुके हैं। जैक क्राउली 7 रन बनाकर स्कॉट बोलैंड का शिकार बने जबकि बेन डकेट ने पैट कमिंस के हाथों विकेट गंवाने के पहले 19 रन बनाए। ओली पोप और जो रूट क्रीज पर थे, लेकिन इनका खाता नहीं खुला था।

सनकी फील्डि सेटिंग और ख्वाजा बोल्ड
तीसरे दिन के दौरान इंग्लैंड की ओर से मैदान पर अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला, जब कप्तान बेन स्टोक्स ने उस्मान ख्वाजा के विकेट के सामने छह फील्डर्स को हाफ-सर्कल शेप में खड़ा करवा दिया। ख्वाजा के सामने ओली पोप, हैरी ब्रुक और जेम्स एंडरसन को लेग-साइड पर खड़ा किया तो जो रूट, स्टुअर्ट ब्रॉड और स्टोक्स ऑफ साइड पर मुस्तैद थे। बेन स्टोक्स का मकसद ख्वाजा को स्क्ववैयर ऑफ द विकेट मारने के लिए मजबूर करना था। प्लानिंग काम कर गई। 141 रन पर खेल रहे उस्मान ख्वाजा तेजी से अपने दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन ऑफ-साइड पर ड्राइव करने के लिए जगह बनाने के चक्कर में वह खुद को यॉर्क करवा बैठे, इस तरह एक सटीक बॉल उनका ऑफ स्टंप उखाड़ गई।

खुशी में गालियां देने लगे रॉबिन्सन
बाएं हाथ के इस ओपनर ने 321 गेंद की मैराथन पारी में तीन छक्के और 14 चौके लगाए। शानदार बल्लेबाजी कर रहे ख्वाजा को इसके बाद कप्तान पैट कमिंस का अच्छा साथ मिला। ओली ने ख्वाजा को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। उस्मान ख्वाजा के आउट होने के बाद इंग्लैंड के गेंदबाज हावी हो गए। उस्मान ख्वाजा का विकेट लेकर पेसर ओली रॉबिन्सन काफी उत्तेजित नजर आए। रॉबिन्सन ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए उस्मान ख्वाजा को विदा किया। बाद में वह यह भी कहते दिखे कि उन्हें इस बात का कोई अफोसस नहीं है। उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम इस जश्न को किस तरह देखेगा।

रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच
उस्मान ख्वाजा के विकेट ने ऑस्ट्रेलियाई खेमे में खलबली मचा दी। नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड लगातार ओवरों में क्रमश: रॉबिन्सन और ब्रॉड का शिकार बने। कमिंस ने कप्तानी पारी खेलते हुए तीन छक्कों की मदद से 38 रन बनाए और आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 393 रन पर घोषित की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.