रक्षाबंधन पर बढ़ी रीवा जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग:स्पेशल ट्रेन में जोड़े 4 कोच, 304 सीटें बढ़ाईं

Updated on 08-08-2025 02:14 PM

रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही ट्रेनों में भोपाल से रीवा जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले कुछ दिनों से इस रूट की अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी थीं और लंबी प्रतीक्षा सूची बन गई थी। ऐसे में यात्रियों की परेशानी को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है।

रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति–रीवा स्पेशल एक्सप्रेस में 2 स्लीपर और 2 एसी थर्ड क्लास कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे करीब 304 अतिरिक्त यात्रियों को कंफर्म सीट मिल सकेगी। रेलवे का कहना है कि यह कदम खासतौर पर त्योहारी भीड़ को देखते हुए उठाया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग बिना परेशानी अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

आज शाम 7:35 बजे रवाना होगी ट्रेन

यह स्पेशल ट्रेन रानी कमलापति से शुक्रवार, 8 अगस्त को शाम 7:35 बजे रवाना होगी और विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर व सतना होते हुए दूसरे दिन सुबह 6:20 बजे रीवा पहुंचेगी। रेल प्रशासन ने अपील की है कि यात्री यात्रा से पूर्व गाड़ियों की समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी के लिए ‘रेल मदद 139’ हेल्पलाइन या NTES ऐप का इस्तेमाल करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.