हेडफोन बनाने वाली देसी कंपनी Boat के IPO का है इंतजार? अमन गुप्ता ने बताया कंपनी का प्लान

Updated on 18-07-2023 05:36 PM
नई दिल्ली : ईयरफोन व हेडफोन बनाने वाली देसी कंपनी कंपनी बोट के आईपीओ (Boat IPO) का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन यह कंपनी जल्द ही शेयर मार्केट में डेब्यू करने के मूड में नहीं है। कंपनी पहले भी अपनी आईपीओ योजना को टाल चुकी है। बोट के को-फाउंडर अमन गुप्ता (Aman Gupta) ने कहा कि आईपीओ को लेकर उन्हें कोई ''जल्दबाजी'' नहीं है और इसे अगले वित्त वर्ष 2024-25 या 2025-26 में लाया जा सकता है। गुप्ता ने यह भी कहा कि भारत मैन्यूफैक्चरिंग के लिए एक आकर्षक जगह बन गया है। गुप्ता ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके स्टार्टअप के पास अभी ''पर्याप्त पूंजी'' है।

पहले नहीं था स्टार्टअप का आईपीओ लाने का फैशन

गुप्ता ने कहा कि एक समय था जब स्टार्टअप के लिए आईपीओ लाने का 'फैशन' नहीं था। उसके बाद बाजार में काफी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन गई थी। उन्होंने कहा, 'हमें अभी आईपीओ की जरूरत नहीं है। हम यह कुछ साल बाद कर सकते हैं। वित्त वर्ष 2024-25 या वित्त वर्ष 2025-26 में ऐसा किया जा सकता है.. हमें कोई जल्दबाजी नहीं है।' गुप्ता ने कहा, 'यकीनन इस साल हम ऐसा नहीं करने वाले।'

एंटरप्रेन्योरशिप को लेकर नजरिये में आया बदलाव


वहीं, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्टार्टअप इंडिया और नवाचार महोत्सव जैसी पहल से देश में एंटरप्रेन्योरशिप को लेकर नजरिये में बदलाव आया है। गुप्ता ने कहा कि पहले लोग स्टार्टअप को स्वीकार करने को तैयार नहीं थे। बहरहाल, सरकार के इस पर ध्यान केंद्रित करने और स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया जैसी पहल ने इस बारे में देश का नजरिया बदल दिया है।

शुरुआत में सभी चीजें करते थे आयात


उन्होंने कहा, 'मैं अपने ही सफर की बात करूं तो जब हमने शुरुआत की और कैसे हम सभी चीजों का आयात कर रहे थे... यह सब अब बदल गया है और अब हमारे 60-70 फीसदी उत्पाद भारत निर्मित हैं। सही मायने में यह 'मेक इन इंडिया' है। हम सभी बड़े सपने देख रहे हैं।' गुप्ता ने कहा कि स्टार्टअप को पहले स्वीकार नहीं किया जा रहा था। लेकिन स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया जैसी सरकारी पहल ने इन्हें सराहा और समाज में स्वीकृति दिलाई।

जल्द 'दुनिया की स्टार्टअप राजधानी' बनेगा भारत

उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही 'दुनिया की स्टार्टअप राजधानी' बन जाएगा और यह देश में हो रहे बदलावों की वजह से है। गुप्ता ने कहा कि जब बात अपनी मैन्यूफैक्चरिंग आवश्यकताओं की आती है तो कंपनियां एक देश तक सीमित नहीं रहना चाहतीं। उन्होंने कहा कि इसके लिए भारत एक बड़ा अवसर बन सकता है।

बदल रही हैं चीजें


उन्होंने कहा, 'भारत कभी भी ऐसा देश नहीं था जहां स्टार्टअप की इतनी अधिक मांग हो लेकिन यह एक बदलती दुनिया है। स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया, स्टार्टअप डे जैसा कुछ भी नहीं था...यह अब देश का मिजाज है। अगर आप 'शार्क टैंक' जैसे शो देखेंगे, जो स्टार्टअप पर आधारित हैं..अगर किसी कारोबार आधारित शो को आम आदमी इतना पसंद करें तो इसका मतलब है कि चीजें बदल रही हैं।' इससे पहले कंपनी ने सेबी के पास 2,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए दस्तावेजों का मसौदा जमा कराया था। हालांकि, बाद में कंपनी ने आईपीओ दस्तावेज वापस ले लिए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.